डीएम व डीएम की पत्नी एवं सीडीओ व सीडीओ की पत्नी ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

रूद्रपुर 16 जनवरी,2022- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त व उनकी पत्नी श्रीमती मोनिका पन्त, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई व उनकी पत्नी श्रीमती ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज संयुक्त रूप से काशीपुर रोड स्थित हिलान्स सरस बजार में सम्पूर्णानन्द डेमोक्रेसी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी ने डेमोक्रेसी कैफे का अवलोकन किया। उन्होने कैफे मे महिला सहायता समूह द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में सभी ने मेरा वोट मेरा अधिकार हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर किये।
कैफे के निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा अधिकारी डाॅ0 रवि मेहता ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चित्रों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान परिन्दे ग्रुप के दिव्यांश, मुजिर और तुषार द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक