ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-आॅपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं का शुभारम्भ
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश के जिला सहकारी बैंको की 21 शाखाओं का वर्चुअल शुभारम्भ प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून से एक साथ किया। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं हरियावाला, महुआखेड़ा गंज , नानकमत्ता, देवरी और चकरपुर का शुभारंभ भी वर्चुअल सम्पन्न हुआ। काशीपुर के निकट हरियावाला शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक रामकृष्ण महरोत्रा ने किया। यहां महाप्रबंधक राम अवध, शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। महुआखेड़ा गंज शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक नरेंद्र सिंह चैधरी ने किया। यहां उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी, शाखा प्रबंधक संजीव गर्ग आदि थे। नानकमत्ता शाखा में नामपट्टिका का अनावरण स्थानीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, एवं शाखा प्रबंधक सुनील कुमार बरनवाल प्रमुख सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। देवरी शाखा में नामपट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक चन्द्र सिंह थापा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के प्रबंधक विजय प्रताप सिंह एवं शाखा प्रबंधक महेश कुमार आदि थे। चकरपुर शाखा में नामपट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक व तराई विकास संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह बोरा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय रुद्रपुर के वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव और अजय कुमार सिंह एवं शाखा प्रबंधक श्रीमती शोभना पाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जबकि एक साथ अनेक शाखाओं का जिले में तथा प्रदेश स्तर पर विधिवत शुभारंभ हुआ है। बैंक के सचिव महाप्रबंधक राम अवध ने शाखाओं से प्राप्त जानकारी के आधार पर अवगत कराया कि शाखा शुभारंभ पर हरियावाला शाखा में 126 खाते खोले गये हैं एवं कुल निक्षेप रू 3.76 लाख, महुआखेड़ा गंज शाखा में 430 खाते खोले गये हैं एवं कुल निक्षेप रू 32.08 लाख व 3 लाभार्थियों को ऋण वितरण 5.00 लाख, नानकमत्ता शाखा में 101 खाते खोले गये हैं एवं कुल निक्षेप रू 38.12 लाख जमा एवं 2 लाभार्थियों को रू. 2.00 लाख ऋण वितरण, देवरी शाखा में 750 खाते खोले गये हैं एवं कुल निक्षेप रू 48.74 लाख, ऋण के 16 खाते जिसमे 22.29 लाख वितरण हुआ एवं चकरपुर शाखा में 260 खाते खोले गये हैं एवं कुल निक्षेप रू 6.50 लाख जमा एवं ऋण वितरण रू.25.00 लाख हुआ है।
इस अवसर पर वर्चुअल मीटिंग को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं नेफ्स्कोब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दान सिंह रावत ने सम्बोधित किया एवं अपने विचारों से मार्गदर्शन किया। बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत ने वर्चुअल मध्यम से बैंक के सभी खाता धारकों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं समस्त बैंक कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की।
Comments
Post a Comment