स्कूलों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने दिए निर्देश
रूद्रपुर 24 दिसम्बर, 2021- स्कूलों में बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को वर्चुवल बैठक के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा स्कूल प्रवेश के समय सभी स्टाफ व बच्चों की थर्मल स्कैनिंग कराये साथ ही स्कूल गेट पर बच्चों को सैनेटाइज कर ही प्रवेश दिया जाए। उन्होने कहा बच्चों को भोजन से पहले हाथ धोने की आदत के लिए जागरूक करें तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। बच्चों के पास मास्क न होने पर स्कूल प्रबन्धन अपने स्तर पर मास्क उपलब्ध कराये। उन्होने कहा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु प्रार्थना सभा में बच्चों से अपने अभिभावक हेतु प्रतिज्ञा करवाए। उन्होने कहा स्कूल प्रबन्धन बच्चो के अभिभावक का वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जमा करवाए ताकि जो लोग वैक्सीनेशन से छूट गये है या जो लोग वैक्सीनेशन नही करवाना चाहते, उनका चिन्हीकरण हो सके। उन्होने कहा ऐसे लोगो को जागरूक कर उनका वैक्सीनेशन शीघ्र किया जाए। उन्होने कहा प्राईवेट स्कूलों को भी स्टाफ के शत-प्रतिशन वैक्सीन प्रमाण पत्र लेने के लिए निर्देशित करे। तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए उन्होने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे संबंधित उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर अपने निर्णय लेकर उसका प्लान तैयार करे और शीघ्र ही प्लान बनाकर सीएमओ को प्रस्तुत करे। उन्होने कहा कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना रोकथाम के जो भी उपाय है, उन सबको अपनी आदत में शामिल करे। उन्होने कहा किसी भी स्कूल में स्टाफ या बच्चों में कोई कोरोना के लक्षण दिखते है तो उसे छिपाये नही, तुरंत बताये ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।
Comments
Post a Comment