अतिवृष्टि आपदा प्रभावितों को ग्राम सभा धनपुर विजयपुर में वितरित किए चैक

गदरपुर, ऊधम सिंह नगर। गत दिनों प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण अतिवृष्टि आपदा बाढ़ से प्रभावितों को राहत के रूप में गदरपुर तहसील के ग्राम सभा धनपुर विजयपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के सहयोग से राहत राशि के रूप में चेक वितरित किए गए।
बारिश के कारण अत्याधिक पानी आ जाने से जो नुकसान हुआ कुछ राहत पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र की जनता को तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के सहयोग से चेक वितरित किए गए इस अवसर पर केंद्र मंत्री अरविंद पांडे ने उपस्थित ग्राम वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने उज्जवला गैस, करोना समय में खाद्य सामग्री आदि मुफ्त में जनता तक पहुंचाई सरकार का कार्य हर किसी को ध्यान में रखकर कार्य करना है।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान मनोहर प्रकाश (पप्पू) बीडीसी मेंबर अमन सिंह संधू, समाजसेवी विजेंद्र सक्सेना (जॉनी), डॉक्टर चंद्रपाल सक्सेना, सभासद अजीत शर्मा, सभासद राजीव कुमार, समाजसेवी सतपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी महिला व पुरुष उपस्थित थे साथ ही तहसीलदार क्षेत्रीय पटवारी व अन्य प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित