पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
किच्छा, ऊधम सिंह नगर। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माननीय जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा सप्ताह अभियान के अन्तर्गत नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये विधिक सेवायें) योजना 2015 के क्रियान्वयन हेतु 23 अक्टूबर , 2021 (शनिवार) को स्थान इंदिरा गाँधी खेल मैदान, किच्छा, ऊधम सिंह नगर में प्रातः 11:00 बजे से एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त बहुउद्देशीय शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बहुउददेशीय शिविर के महत्व तथा उक्त शिविर से प्राप्त होने वाले लाभ के विषय पर जानकारी प्रदान की गयी। सहायक समाज कल्याण अधिकारी मधुसूदन द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की राजेश पाण्डेय, अशोक काण्डपाल उपनिरीक्षक किच्छा एन्ट्री ड्रग, नशे के संबंध में चलाई जा रही मुहीम के बारे में सतीश चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुर्नवास विभाग ऊधम सिंह नगर द्वारा दिव्यांगों के विषय में शिक्षा विभाग की ओर से एम० के० सारस्वत द्वारा श्रम विभाग की ओर से पी०आर० शैल श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा कृषि विभाग की ओर से रमेश चन्द्र सहायक कृषि अधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग किच्छा की ओर से डा० पी०एस० हयांकी किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विनोद चन्द्र दीक्षित द्वारा किशोरों से संबंधित द्वारा विभागीय जानकारी प्रदान की गयी।
शिविर में लगभग 2500 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। जिसमें से 500 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और शिविर में पात्र 1800 व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता रमेश चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में उपजिलाधिकारी किच्छा कौस्तूम मिश्रा किशोर न्याय बोर्ड रूद्रपुर के सदस्य विनोद चन्द्र दीक्षित बाल कल्याण समिति रुद्रपुर के सदस्य डॉ० अमित कुमार श्रीवास्तव, पैनल अधिवक्तागण अब्दुल नसीम व श्री लालू प्रसाद व अधिवक्ता सर्वेश्वर सिंह तथा तहसील किच्छा रुद्रपुर व गदरपुर के पराविधिक कार्यकर्तागण द्वारा प्रतिभाग कर सहयोग प्रदान किया गया।
अंत में बहुउददेशीय शिविर के सफल आयोजन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिला प्रशासन तहसील प्रशासन समस्त विभागों, एन०जी०ओ० पैनल अधिवक्तागण पराविधिक कार्यकर्तागण एवं आम जनता का धन्यवाद किया गया।
Comments
Post a Comment