जीजीआईसी दिनेशपुर में हुआ विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन
दिनेशपुर उधम सिंह नगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया जीजीआईसी में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में रही बालिकाएं एवं कालेज का स्टाफ उपस्थित।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पत्रांक संख्या 1067 के अनुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के आदेशानुसार 11 अक्टूबर 2021 को अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिनेशपुर में महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम किया गया।
उक्त कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किया गया। बालिका दिवस के उपलक्ष में प्राविधिक कार्यकर्ता बच्ची सिंह बिष्ट एवं अधिवक्ता मंजू सरकार ने छात्राओं को बालिका दिवस की बधाई देते हुए उन्हें सजग रहने की जानकारी दी किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने को कहा उन्होंने बालिकाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि आपको विधिक न्याय मिलेगा समाज में बढ़ते अपराधों को मध्य नजर रखते हुए हर प्रकार से जागरूक रहने की हिदायत दी किसी भी अपराध को छुपाया न जाए उसका निस्तारण किया जाएगा ऐसी चेतावनी दी गई कार्यक्रम का संचालन पीएलबी कृष्णा रानी ने किया। कार्यक्रम में प्राविधिक कार्यकर्ता बच्ची सिंह बिष्ट, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम, राजकुमारी, मीना देवी सहित प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता, प्रवक्ता डॉ रीता शुक्ला, राजकुमारी वर्मा, सारिका पाल, हंशी जोशी आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment