जिलाधिकारी ने इएलसी को किया नोडल अधिकारी नामित

रूद्रपुर। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने आगामी विधान सभा समान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता शिक्षा क्लब से सम्बन्धित कार्यो के सफल सम्पादन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी इएलसी नामित किया है। उन्होने नोडल अधिकारी इएलसी को निर्देश दिये है कि मतदाता शिक्षा क्लब के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यो जिसके अन्तर्गत भविष्य के युवा मतदाताओं को चिन्हित करना, क्लब में शिक्षा विभाग के शिक्षक/छात्र/छात्राऐं/एनजीओ जो शिक्षा क्षेत्र में कार्य करते है, भावी एवं अर्ह युवा मतदाताओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकृत कराना तथा इएलसी के अन्तर्गत भविष्य के मतदाता कक्षा 9 से 12 तक छात्र/छात्राओं को जागरूक करना एवं नये मतदाता, डिग्री कालेजों/महाविद्यालयों/इंजीनियरिंग कालेजों/उच्च श्ज्ञिक्षण संस्थानों में नये मतदाताओं को तैयार करना, चुनाव पाठशाला ऐसे क्षेत्र जहाॅ पर शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है उन्हे बीएलओ द्वारा मतदाताओं को जागरूक करना तथा सभी सरकारी/अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में स्थानीय निकायों एवं प्राईवेट सैक्टरों में मततादाओं को जागरूक किया जाये। उन्होने नामित नोडल अधिकारी इएलसी को निर्देश दिये है कि अपने अधीनस्थ कार्यरत उप खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विकास खण्डवार ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी नामित करते हुये कार्य का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधकारी उत्तराखण्ड को पे्रषित की जाने वाली सूचनाओं को तैयार करने एवं इएलसी/स्वीप पोर्टल पर डाटा एन्ट्री का कार्य भी सम्पादित करना सुनिश्चित करेगें।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित