नवनियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का संस्था के द्वारा किया गया स्वागत

संवाददाता सूरज सिंह कश्यप, हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रूपेन्द्र नागर के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से हल्द्वानी शहर में नवनियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को संस्था पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा देकर स्वागत किया इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सदस्य रितिक साहू ने संयुक्त रूप से कहा की हम हल्द्वानी शहर में नवनियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह से भविष्य में आशा करते हैं की हल्द्वानी को नशा मुक्त अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में आपका अहम योगदान रहेगा क्योंकि पिछले कुछ दिनों में हल्द्वानी शहर में जिस तेजी से अपराध व नशा भ्रष्टाचार आगे बढ़ रहा है यह बहुत चिंता का विषय है जिस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना बहुत जरूरी है और हम सबकी भारतीय होने के नाते यह नैतिक जिम्मेदारी है की हम अपने शहर व जिले को प्रदेश व देश को नशा मुक्त अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हम सबको अपने अंदर जागरुकता उत्पन्न करनी होगी क्योंकि किसी भी अपराध नशा भ्रष्टाचारी बीमारी से मुक्ति पाने के लिए इंसान का जागरूक होना बहुत जरूरी है और जिस दिन हम भारतवासी अपराध की जड़ नशा के प्रति जागरूक हो गये उस दिन हमारे भारत देश में नशे के साथ साथ अपराध भ्रष्टाचार का नामोनिशान नहीं होगा तभी हम अपने आने वाली पीढ़ियों को अच्छे वातावरण व संस्कार दे सकेंगे फिर हमारा भारत देश विश्वगुरु बनेगा इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था क्षेत्रवासियों व भारतवासियों को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त अपराध मुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूक करने का लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी क्योंकि नशा मुक्त भारत देश हर भारतीय नागरिक की आवश्यकता है साथ ही संस्था शासन प्रशासन के सभी अच्छे कार्यों में सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी इस दौरान नवनियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट का स्वागत करने में संस्था संरक्षक रूपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, एक्टर साहिल राज, रितिक साहू, सुशील राय, मनीष साहू, पूनम सरकार उमेश मौर्य, मुकेश कुमार, दीपक प्रजापति, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित है।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक