Posts

’नववर्ष 2026, मकर संक्रांति, लोहड़ी और गणतंत्र दिवस पर रामनगर टैक्स बार ने दी शुभकामनाएँ’

Image
रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन पांडे एवं उपसचिव एडवोकेट मनु अग्रवाल ने नववर्ष 2026, मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं 26 जनवरी दृ गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर टैक्स बार से जुड़े सभी सदस्यों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नववर्ष नई आशाओं, नई ऊर्जा और नई उपलब्धियों का प्रतीक होता है। यह वर्ष सभी के लिए तरक्की, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, यही उनकी कामना है। मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे पर्व हमें मेहनत, प्रकृति और परंपराओं के महत्व का संदेश देते हैं तथा समाज में सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने देश के संविधान, लोकतंत्र और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। पूरन पांडे और मनु अग्रवाल ने सभी कर पेशेवरों से अपील की कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ। नोट- सम्यक पब्लिक भा...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशानिर्देश पर निजी कंपनी में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया

Image
रुद्रपुर। 27 दिसंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशानिर्देश पर निजी कंपनी में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया। स्वास्थ्य कैम्प में विभाग के विशेषज्ञ तथा जानकारों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गयी तथा उनको उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। जिसमें महिला कर्मचारियों हेतु मेमोग्राफी सहित सभी स्वास्थ्य जाँचे निशुल्क की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संवेदनशील आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जिसमे एन टी ई पी के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग की गई। टीबी स्क्रीनिंग के अंतर्गत बजाज ऑटो के सभी कर्मचारियों लाभार्थियों की टीबी स्क्रीनिंग के लिए सभी की काउंसलिंग की गयी जिसमें लाभार्थियों की हैल्थ हिस्ट्री ली गयी।सभी लाभार्थियों का एक्सरे तथा नाट किया गया। स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु सभी लाभार्थियों का एच आई वी-वीडीआरएल, हेपाटाइटिस बी और सी, एस टी आई,एन सी डी के अंतर्गत बीपी, शुगर, ओरल कैंसर, छाती कैन्सर की स्क्रीनिंग मानसिक स्वास्थ्य, तम्बाकु, एवं नशे का परामर्श दिया गया साथ ही तम्बाकु उन्मुलन के लिए निकोटेक्स वितरित किया गया। आपको बताते चले की स्वास्थ्य विभाग ऊधम सिंह नगर...

सुरक्षा में कोई समझौता नहीं, पारदर्शिता और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने के आरटीओ सिंह ने दिये निर्देश

Image
रुद्रपुर। पारदर्शिता बनाऐ रखने और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने के दिये निर्देश जिससे कोहरे के समय वाहन दुर्घनाओं को रोका जा सके। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हल्द्वानी गुरदेव सिंह द्वारा गत 26 दिसंबर को लालपुर स्थित स्वचालित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन उधम सिंह नगर मोहित कोठारी भी थे। निरीक्षण के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप ना पाए जाने पर रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने हेतु निर्देशित किया गया जो की रात्रि अथवा कोहरे के समय अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि संशोधित निरीक्षण शुल्क सूची केंद्र पर चस्पा नहीं है अतः एटीएस इंचार्ज को सेंटर के अंदर और बाहर संशोधित शुल्क की सूची चस्पा करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि पारदर्शितापूर्वक कार्य संपादित हो। फिटनेस जारी करने से पूर्व टायर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, लाइट, इंडिकेटर आदि की जांच अनिवार्य रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया। केंद्र संचालक को वाहनों के फोटो अपलोड करते समय वाहनों के बैक साइड की फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने हेतु निर्देशित...

उपभोक्ताओं को बताए गए उनके अधिकार

Image
किच्छा-24 दिसम्बर। उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार एक जागरूकता कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया किच्छा में किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने उपस्थित छात्रों को उपभोक्ताओं के क्या अधिकार होते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया और नालसा गीत को सुनवा कर जागरूक किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के पारा वॉलिंटियर एवं पैनल अधिवक्ता के द्वारा विधिवत तरीके से बताया गया। उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नालसा टोल फ्री नंबर 15100 एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 जागृति अप के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली विभिन्न विधि के जानकारी के बारे में छात्राओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर डीएलबी रियासत अली धर्मेंद्र बांकेलाल मेहनाज मलिक वह पैनल अधिवक्ता श्रीमती माया शर्मा उर्फ माया देवी उपस्थिति रही साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ ने भी सहभागिता निभाई। समाचार और विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें सम्पादक गोपाल सिंह गौतम मो 9927555090

एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर साइकिल रैली का आयोजन किया

Image
रुद्रपुर 21 दिसम्बर। साइकिल वेलोड्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय विशेष प्रमुख सचिव खेल, अमित सिन्हा महोदय एवं प्रभारी उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी, जिला क्रीडाधिकारी जानकी कारकी उधमसिंहनगर, जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत एवं भारतीय साइक्लिक फेडरेशन के सचिव मनिंदरपाल, उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव दिवेश पांडे, ओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखण्ड के महासचिव डी के सिंह, कुमाऊं यूनिवर्सिटी के पूर्व खेल अधिकारी नागेन्द्र शर्मा, युवा कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत एवं समस्त खेल प्रेमी उपस्थित रहे प्रमुख सचिव के द्वारा साइकिल रैली में प्रतिभाग कर समस्त खिलाड़ियों के हौसला अफजाई कर सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों को संबोधन कर प्रोत्साहित किया। समाचार और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें, संपादक गोपाल सिंह गौतम मो 9927555090

जरूरतमंद लोगों को वितरण किये गए कम्बल

Image
रुद्रपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उधमसिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में 18 दिसम्बर 2025 को रुद्रपुर तहसील अंतर्गत उपजिलाधिकारी रुद्रपुर एवम नगर आयुक्त रुद्रपुर के निर्देशन में ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाये जाने वाले स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया गया एवम इस कड़ाके की ठंड होने के कारण किसी भी प्रकार से कोई भी जन हानि न हो और ठंड की बजह से कोई भी अपने आप को परेशान महसूस न करे इसके लिए जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किये गए, नगर निगम द्वारा संचालित रैन वसेरा का भी निरीक्षण किया। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरुक बताये अधिकार

Image
गदरपुर। 18 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर (सिविल जज सिनियर डिबीजन रुद्रपुर के निर्देशन में गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत रामजीवनपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामजीवनपुर नं. 2, में प्रातः 10ः30 बजे से प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एवं ग्राम प्रधान रिवान के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बताया गया कि यह दिवस राष्ट्रीय, जातीय, धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके, उन्हे समान अवसर और स्वतंत्रता मिले और समाज उनके सशक्तिकरण और विकास पर जोर दिया जा सके, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 में अपनाए गए उनके अधिकारों पर की गई घोषणाओं को याद दिलाता है। यह दिवस भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन धर्म के लोगों को अल्पसंख्यक माना जाता है, उनको जागरुकता बढ़ाना, उनके भेदभाव दूर करना, उनको समान अवसर प्रदान हो, उनका आर्थिक और शैक्षिक रुप से विकास करना है, अल्पसंख्यकों के योगदान को स्वीकारना साथ ही उनको कानूनी ...