Posts

सीएम ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश

Image
खटीमा 14 फरवरी, 2025- शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, दान सिंह रावत, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, अजय मौर्या, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, नवीन बोरा सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ---------------------- विज्ञापन और समाचारों के लिए संपर्क करें। संपादक गोपाल सिंह गौतम, मो 9927555090

स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य

Image
मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण। यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया शुभारंभ। यूसीसी पोर्टल पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कराया अपने विवाह का पहला पंजीकरण। देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत तौर पर समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण, यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी शुभारंभ और यूसीसी नियमावली बुकलेट का विमोचन किया। यूसीसी पोर्टल पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने विवाह का पहला पंजीकरण कराया, जिसका प्रमाणपत्र मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूसीसी के तहत सर्वप्रथम पंजीकरण कराने वाले पांच आवेदकों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए। ...

25 वाहनों का चालान, चार किये सीज, 2 लाख का वसूला जुर्माना

Image
रुद्रपुर। चलाए जा रहे वाहनों के कागजों की चैकिंग अभियान में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर महतोश क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, एआरटीओ निखिल शर्मा, तहसीलदार लीना धामी, और परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 25 वाहनों के चालान किए गए, 4 वाहनों को सीज किया गया, और लगभग 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों और मालिकों में नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। एआर टीओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह अभियान चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य भी किया गया, जिससे रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके। यह कदम सड़क पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाया गया। जिला प्रशासन की इस सख्त और संगठ...

डॉल्फिन महिला मजदूरों के आमरण अनशन का 23 वां दिन

Image
रुद्रपुर। डॉल्फिन महिला मजदूरों के आमरण अनशन का आज 23 वां दिन है। अनशन कारी महिलाओं की स्थिति काफी गम्भीर होती जा रही है। डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठी प्रेम वती की हालत काफी गंभीर हो गई। उनके दांत किस गए और वह बेहोश हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। डॉक्टर, नर्स, स्टाफ और उपस्थित मरीजों व उनके परिजनों में हड़कम्प मच गया। डॉक्टर और स्टाफ की करीब एक घण्टे की कोशिश के बाद इन्हें होश आया। उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। पिंकी गंगवार की स्थिति भी लगातार नाजुक होती जा रही है। मजदूरों का कहना है कि कभी भी कोई अनहोनी घटित हो सकती है। रुद्रपुर के स्थानीय विधायक ने इस हफ्ते समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। डॉल्फिन मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि श्रमायुक्त उत्तराखंड ने डॉल्फिन कम्पनी में श्रम कानूनों के उल्लंघन के विषय में श्रमिकों द्वारा की गई शिकायत की रोशनी में कम्पनी में छापा डालकर स्थलीय निरीक्षण करने का आदेश दे गया है। उक्त सम्बन्ध में पिंकी गंगवार और श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा उप श्रमायुक्त रुद्रपुर को लिखित पत्र प्रेषित...

चार स्थाई महिला मजदूरों के नेतृत्व में चल रहा आमरण अनशन 16 वें दिन भी जारी

Image
रुद्रपुर। डॉल्फिन कंपनी सिडकुल पंतनगर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड की 4 स्थाई महिला मजदूरों के नेतृत्व में चल रहा आमरण अनशन आज 16 वें दिन भी जारी रहा। डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि गाँधी पार्क रुद्रपुर में अनशन पर बैठी पुष्पा और प्रेमवती की स्थिति कल से ही बहुत ज्यादा नाजुक बनी हुईं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज भी उनका मेडिकल परिक्षण नहीं किया है। इसी तरह से जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी भी ड्रिप आदि कुछ भी नहीं चढ़ाने दे रहीं है। किन्तु सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान हेतु कोई भी पहल नहीं की गईं है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन और सरकार की इस घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण कभी भी कोई अप्रिय वारदात घटित हो सकती है। डॉल्फिन मजदूर संगठन की उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि अपर जिलाधिकारी और उपश्रमायुक्त डॉल्फिन कंपनो मालिक की कठपुतली बने हुए हैं। उपश्रमायुक्त द्वारा हमारे धरना स्थल पर अविधिक रूप से नोटिस जारी करके निर्देश जारी किया गया कि 40 मजदूरों को पुनर्नियुक्ति करके प्रोबिशनरी के रूप में ड्यूटी पर भेजा जाये। स्थाई श्रम...

गाँधी पार्क रुद्रपुर में चल रहा आमरण अनशन चौदहवें दिन भी जारी

Image
पुष्पा और प्रेमवती की स्थिति चिंताजनक बनी रुद्रपुर। डॉल्फिन कंपनी सिडकुल पंतनगर (उत्तराखंड )की चार स्थाई महिला मजदूरों के नेतृत्व में गाँधी पार्क रुद्रपुर में चल रहा आमरण अनशन चौदहवें दिन भी जारी रहा। चार महिलाओं में से दो महिलाऐं प्रेमवती और पुष्पा का गाँधी पार्क रुद्रपुर में और पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी का आमरण अनशन जिला अस्पताल रुद्रपुर में जारी है। पुष्पा और प्रेमवती की स्थिति चिंताजनक बनी हुईं है।* स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका विगत चार दिनों से मेडिकल परिक्षण भी नहीं किया गया है। जो कि अनशन कारी महिलाओं के प्रति शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का खुला प्रदर्शन है। पुष्पा और प्रेमवती के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि *कल 4नवंबर 2024 को हमारे आमरण अनशन स्थल पर विभिन्न किसान यूनियनों, ट्रेड यूनियनों, राजनितिक दलों और सामाजिक संगठनों के साथी प्रातः 11 बजे से सामूहिक क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। आंदोलन के साथ में एकजुटता दिखाई जायेगी।* रणनीति बनाकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी डॉल्फिन मजदूर संगठन की उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा ...

आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत नाजुक बनी हुईं है

Image
डॉल्फिन कम्पनी सिडकुल पंतनगर (उत्तराखंड) में बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांगों को लेकर गाँधी पार्क रुद्रपुर में पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत कल से ही बहुत नाजुक बनी हुईं है| पिंकी गंगवार चक्कर आने से बार बार बेहोश हो जा रहीं हैं, उल्टियां कर रहीं है| किन्तु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका मेडिकल परिक्षण भी नहीं किया जा रहा है| जो कि घोर लापरवाही है और अनशन कारी महिलाओं के साथ में कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है| 👉डॉल्फिन मजदूर नेता पिंकी गंगवार ने कहा कि अब वो बहुत अधिक कमजोरी जरूर महसूस कर रहीं हैं और उनका इस समय स्वास्थ्य चाहे बहुत ख़राब हो किन्तु उनका संकल्प और होंसला बिल्कुल भी कमजोर नहीं हुआ है और आख़िरी सांस तक लड़ेंगी| उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को खुला पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनकी डबल इंजन की सरकार में ऐसा रामराज्य क़ायम हो चूका है कि हम मजदूर महिलाओं को बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है| कि उनके रामराज्य में महिलाओं की इतना ज्यादा ...