Posts

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं

Image
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में संस्था माध्यम से T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल जिला हल्द्वानी में तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारों के साथ हर्ष उल्लास मनाकर भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को वर्ल्ड कप जीत की मंगलमय शुभकामनाएं दी इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान के आशीर्वाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरे भारत देश को नई उमंग उत्साह के साथ खुशी से भर दिया है जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने लगभग हारे हुए मैच को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत में परिवर्तन कर दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा विश्व में लहराकर क्रिकेट जगत के इतिहास में स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है जो युगों युगों तक भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रेरण...

विभिन्न मांगों को लेकर बिदुखत्ता वासियों ने सौंपा ज्ञापन

Image
लक्ष्मण धपोला लालकुआं। 21 फरवरी को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नैनीताल जनपद की तहसील लालकुआं के क्षेत्र बिन्दुखत्ता में बिन्दुखत्ता संघर्ष समिति के बैनर तले एक विशाल धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को भेजा गया। शहीद स्मारक से तहसील लालकुआं तक विशाल प्रदर्शन किया गया शहीद स्मारक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया। ज्ञापन में मांग की गई बिदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किया जाए, आवारा पशुओं से निजात दिलाया जाए और खेल स्टेडियम का शीघ्र निर्माण कराया जाए, लालकुआं पेपर मिल से निकलने वाले दूषित पानी से निजात दिलाया जाए आदि विभिन्न मांगों को साथ 10 सूत्रीय ज्ञापन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पुर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाकपा माले के कैलाश पांडेय इन्द्रेश मैखुरी, विमला रौठाड़, कांग्रेस से धरचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पुर्व विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद कुंजवाल ने सभा को सम्बोधित किया व स्थानीय कार्यकताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया।

ऊधम सिंह नगर जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों एमपेक्स के सचिवों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Image
रुद्रपुर। नाबार्ड की सॉफ्टकोब योजना के अन्तर्गत सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के तत्वावधान में ऊधम सिंह नगर जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (एमपेक्स) के सचिवों/आंकिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के सभागार में आज दिनांक 17-02-2024 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के निदेशक अनिल कुमार तिवारी ने समितियों के व्यवसाय प्रबंधन एवम् बिजनेस को बढ़ाने के तरीकों से अवगत कराया। प्रशिक्षण शिविर में ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री सुरेश सिंह नपल्च्याल ने समितियों आर्थिक उत्थान एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरि सिंह यादव ने समितियों की बेलेंस शीट, वर्किंग स्टेटमेंट, लेखांकन पद्धति, कॉर्पस फंड का निर्माण एवम् इसका समितियों के ग्रामीण बचत केन्द्रों में उपयोग के सम्बन्ध में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह के द्वारा समितियों की समस्यायों का वर्णन एवम् उसके समाधान के बारे में विस्तार से बत...

प्रदेश के अन्दर 50 हजार से अधिक पॉली हाउस लगने हुए तय: जोशी

Image
रुद्रपुर, 19 जनवरी, 2024- मा0 कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, एवं ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिला योजना अंतर्गत वित्त पोषित जनपद के उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान में कृषकों को हाइड्रोपोनिक विधि से प्रशिक्षण हेतु 8 लाख की लागत से बने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्थापित फेन एण्ड पैड पॉलीहाउस का उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा कि हाइड्रोपोनिक विधि से बने इस पॉलीहाउस में जल के एक-एक बूँद का सही इस्तेमाल किया जाता है। इस पॉलीहाउस में हम बेमौसमी सब्जी-फल भी उगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश के अन्दर 50 हजार से अधिक पॉली हाउस लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब हमारा राज्य 25 साल का होगा तब उद्यान, मिलट्स के क्षेत्र में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। ऐसे में इन योजनाओं की अपनी अलग महत्त्वता हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, निदेशक यूआइआरडी आरडी पालीवाल, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष...

ऐसे आयोजनों से आजीविका में बढ़ोतरी का महिलाओं को मौका मिलता है: जोशी

Image
रुद्रपुर, 18 जनवरी 2024 (सूचना) रुद्रपुर के गांधी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय सरस मेले में आज के मुख्य अतिथि कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी रहे। सरस मेले में आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां पर कैबिनेट मंत्री ने दीपों से लिखे जय श्रीराम के नारे का दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए राष्ट्रीय सरस मेले को आयोजित करने वाले अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं की आजीविका में बढ़ोतरी का महिलाओं को मौका मिलता है साथ ही विभिन्न संस्कृतियों का आदान प्रदान भी होता है। उन्होंने कहा कि "लखपति दीदी" जैसे कार्यक्रमों को दिशा देने में भी ऐसे आयोजन कारगर साबित होते हैं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों बबली एवं कमलेश तथा अन्य महिलाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से आज पूरा देश राममय हो चुका है इसलिए आगामी 22 जनवरी को सभी लोग घरों में दीप जलाकर उत्सव मनाएं। कार्यक्रम में कलाकारों ...

सरस मेले में आरिफ कव्वाल व स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समा

Image
रुद्रपुर, 17 जनवरी 2024 (सूचना) रुद्रपुर के गांधी मैदान में चल रहे सरस मेले में मुख्य अतिथि जनपद न्यायधीश प्रेम सिंह खिमाल रहे। प्रस्तुत कार्यक्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत कव्वाल आरिफ नादान ने अपनी कव्वालियों एवं शायरियों से समा बांधा वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों ने भी अपने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सरस मेले लगे विभिन्न स्टालों से विभिन्न उत्पादों एवं सामग्री की लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के प्रति जागरूक किया गया। सरस मेले लगे विभिन्न स्टालों से विभिन्न उत्पादों एवं सामग्री की लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट मो0 यूसुफ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी पूर्व मेयर रामपाल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग ने 50 हजार छात्राओं को दी साइकिल की सौगात

Image
बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 14 करोड़ जारी डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक छात्रा को मिलेगी 2850 की धनराशि डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने बताया कि राज्य में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिये सरकार ने शासकीय व अशासकीय विद्यालायों में अध्ययनरत कक्षा नौ की छात्रों को मुफ्त साइकिल देने का निर्णय लिया है। जिसका लाभ प्रदेशभर की 50 हजार छात्राओं को मिलेगा। जिस हेतु विभाग द्वारा 14 करोड़ से अधिक की धनराशि जनपदों को आवंटित कर दी गई है। देहरादून, 18 जनवरी 2024 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ की करीब 50 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जायेगी। जिसके लिये शिक्षा निदेशालय ने ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत सभी 13 जिलों को 14 करोड से अधिक़ की धनराशि जारी कर दी है। इस योजना के तहत प्रत्येक छात्रा के खाते में डीबीटी के माध्यम से साइकिल क्रय हेतु रूपये 2850 दिये जायेंगे। सूबे में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की है, जिसके...