Posts

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया लाल कुआं नैनीताल दीवान सिंह बिष्ट बने जिला उपाध्यक्ष

Image
लालकुआं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ के दिशा-निर्देश पर रविवार को लालकुआं नगर पंचायत सभागार में आयोजित हुई बैठक में प्रदेश सचिव प्रमोद बमेठा एवं कुमाऊं मण्डल के उपाध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी की मौजूदगी में लालकुआं ईकाई का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया है। यहां लालकुआं नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसमिति से लालकुआ कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दीवान सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि विनोद अग्रवाल व गोपाल सिंह सजवाण एवं उमेश पंत तथा गुड्डू भारती को ईकाई का संरक्षक बनाया गया है वही संजीव सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि रजीत कुमार प्रसाद व दनीश ख़ान एवं धमेंद्र आर्य तथा मजाहिर खांन को उपाध्यक्ष को नियुक्त किया गया है वहीं गौरव गुप्ता को सचिव, इसके साथ ही सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष तो गुलवेश रज्जा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी है। जबकि जगदीश नाथ गोस्वामी को प्रचार मंत्री बनाया है इसके अलावा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट भगवत प्रसाद को ईकाई का कानूनी सलाहकार ...

उत्तराखंड की झांकी को आम जनता को दिखाने के लिए विधायक व डीएम ने किया रवाना

Image
रूद्रपुर 10 अप्रैल 2023- राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड की झांकी’’ मानसखण्ड’’ को विधायक शिव अरोरा तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर आम जनता में दिखाये जाने के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देवभूमि के लिए यह बहुत गौरव का समय है कि कर्तव्य पथ पर राज्य की मानसखण्ड पर आधारित झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखण्ड की झांकी को राज्य गठन के बाद से पहली बार प्रथम स्थान मिला है, जो हमारे लिये तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस झांकी में जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का समावेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैतृत्व में जिस प्रकार से अध्यात्म और देवभूमि का प्रचार प्रसार हो रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि झांकी को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी हेतु रोका जायेगा और झांकी किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा होते हुए चम्पावत जिले म...

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की आम सभा संपन्न

Image
*अब कार्यकारणी 101 की होगी* *अगली बैठक 1 अप्रैल को,,,,कुंवर* दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं हल्द्वानी: आज पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की बैठक हीरानगर उत्थान मंच में संपन्न हुई ,बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया अब मंच की कार्यकारणी में 101 लोग शामिल किए जाएंगे। जिसकी अगली बैठक 1 अप्रैल शनिवार को की जाएगी, बैठक में बोलते हुए संस्थापक सदस्य हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि संस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना आवश्यक हो गया है,हमने पर्वतीय समाज को वचन दिया था मंच मैं अधिक से अधिक लोग कार्यकारणी मैं सामिल किए जायेंगे, पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की कार्यकारिणी में पहले 21 सदस्य थे अब इनकी संख्या 101 होगी, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया, आज की बैठक में कहा गया कि पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच मैं पर्वतीय समाज को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा, अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हम हमेशा मंच में सक्रिय भागीदारी करने वाले लोगों का सम्मान करते आए हैं और सम्मान करते रहेंगे। पर्वतीय समाज के विभिन्न वर्गों से समाज के 101 लोगों ...

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में प्रशिक्षण जारी

Image
रुद्रपुर। 01 मार्च को भी ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर में जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारियों का संगठनात्मक विकास पहल (ओ डी आई) के अन्तर्गत प्रशिक्षण तीसरे दिन जारी रहा l जिले की बैंको की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने बैंक के व्यवसाय में वृद्धि एवं विकास के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की एवम् अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दान सिंह रावत, बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत, बैंक ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के उप महाप्रबंधक संजीव रमण एवम् उप महाप्रबंधक श्रीमती सुमन शुक्ला ने बैंक के विकास एवम् लाभार्जन के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला प्रबंधक राजीव प्रियदर्शी, बैंक के सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह, उप महाप्रबन्धक दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव, संजय कुमार शर्मा, रेशम सिंह, सुषमा, हर्ष तिवारी, सूरज सिंह मेहता, ममता भट्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक मैं 6 दिन चलने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ

Image
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रूद्रपुर में बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के तत्वावधान में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया l बैंक सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह द्वारा बुके देकर बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान के उपमहाप्रबंधक संजीव शरण एवं श्रीमति सुमन शुक्ला का स्वागत किया। बर्ड की टीम द्वारा पूर्वी रुद्रपुर सहकारी समिति बगवाड़ा का भी निरीक्षण किया गया l अपराह्न में बर्ड लखनऊ की टीम ने जनपद ऊधम सिंह नगर के सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ संगठनात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। सहकारिता पर विशेष जोर देते हुए बताया गया की सहकारिता समितियों के साथ-साथ इससे जुड़े जनता को इस तरीके से लाभ पहुंचाया जाए साथ ही सहकारिता विभाग की आर्थिक मजबूती के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य एवं बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे l

बिष्ट के नेतृत्व में लालकुआं में पार्टी को मिलेगी मजबूती: एमएलए

Image
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लालकुआं की नवनियुक्त टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने विधायक डॉ मोहन बिष्ट के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं विधायक ने सभी सम्मानित सदस्यों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा लालकुआं भाजपा मंडल धन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम करेगी पार्टी को और मजबूती दिलाएगी भाजपा के जनहित के कार्यों को लोगों के घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे

इंग्लैंड से भेजी मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि

Image
खटीमा 09 फरवरी। इंग्लैण्ड में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासियांे ने जोशीमठ आपदा पीड़ितो की सहायता हेतु दी धनराशि। लन्दन में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासी दीपक सिंह धामी ने प्रवासियों से आपदा राहत हेतु धनराशि एकत्र कर, अपने पिता श्री देव सिंह धामी निवासी पचैरिया, चकरपुर खटीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास नगला तराई में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 3 लाख 50 हजार का चैक शौंपा। इस दौरान प्रदीप सिंह धामी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।