Posts

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बाल विवाह निषेध अधिनियम पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

Image
गूलरभोज। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 विषय पर आंगनवाड़ी केंद्र नगर पंचायत गूलरभोज में विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर के पीएलबी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित हुआ जिसमें बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और बाल विवाह के कारण बच्चों का जीवन किस प्रकार से प्रभावित होता है साथ ही उनको अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ता है आदि की जानकारी के साथ-साथ कानूनी जानकारी भी शिविर के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीएलवी राजकुमारी, मीना, कमलेश गौतम, कुंवर सिंह, कृष्णा रानी उपस्थित रहे साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संतोष चौधरी आंगनवाड़ी सहायिका दुर्गा भारती ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कुमाऊं कमिश्नर रावत ने किया मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

Image
रुद्रपुर। कुमाऊं कमिश्नर आईएएस दीपक रावत ने किया उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण। इस अवसर पर श्री रावत ने कहा की समस्त अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचे और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण समय पर करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Image
रुद्रपुर /गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव व मनीष बिष्ट प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ऊधम सिंह नगर द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर का निरीक्षण किया गया। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए गठित जिला निगरानी समिति द्वारा 5 मार्च 2022 को जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में प्राप्त सुविधाओं एव दी जा रही सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ऊधम सिंह नगर मनीष बिष्ट द्वारा निरीक्षण किया गया गदरपुर में प्राप्त सुविधाओं एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित रिट याचिका में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड रुद्रपुर की वेबसाइट से लिए गए आंकड़ों की भौतिक आधार पर उक्त सुविधा है या नहीं की पुष्टि की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा बताया गया कि जनपद ऊधम सिंह ...

पल्स पोलियो के कार्य को गंभीरता से लें अधिकारी, अभियान को बनाएं सफल: डीएम

Image
रूद्रपुर 21 फरवरी, 2022-जनपद में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 27 फरवरी 2022 से 5 मार्च 2022 एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिये जनपद के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों के साथ जिला टास्क फोर्स की बैठक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारी अभी से ठोस कार्ययोजना बनाये। उन्होने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी पल्स पोलियो के कार्य को गम्भीरता से ले इसमे किसी भी प्रकार की ढिलायी न करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाते हुये पल्स पोलियों का वृहद रूप से प्रचार प्रसार करें। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण की दृष्टिगत रखते हुये पोलियों बूथों पर कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार अभियान को सफल बनाया जाये व पोलियों बूथों पर मास्क, सेनेटाईजर, सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रूद्रपुर अर्बन में विगत में रिप...

भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिष्ट ने मांगे मोहन के लिए जनता से वोट

Image
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए युद्ध स्तर पर घर-घर जाकर किया प्रचार लोगों से मांगे वोट भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को जो लाभ मिला है उन को समझाने की कोशिश की जिस तरह उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, फ्री शौचालय, फ्री राशन कई ऐसी योजनाएं हैं जो जनता के हित में चल रही है भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष घर घर जाकर लोगों को समझाने की कोशिश की जिसमें उनके साथ लालकुआं के सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे महामंत्री डॉक्टर राजकुमार सेतिया, विधानसभा प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री संजीव शर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, बॉबी संभल, अनिल सिंह सुंदर लोटनी वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरूला संजय अरोरा अरुण प्रकाश प्रेम नाथ पंडित हरीश नैनवाल उमेश तिवारी कई कार्यकर्ता मौजूद थे। रिपोर्टर दीवान सिंह बिष्ट

कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Image
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी मीना शर्मा के कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बीच शर्मा दंपति ने हवन किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने फीता काटकर उनके कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया एवम कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा नें नारियल फोड़कर एवं जिला महासचिव सुधीर गाबा ने मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं को इस पूरे चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया । इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर के सभी कार्यकर्ताओं को श्रीमती मीना शर्मा के पक्ष में जुट जाना चाहिए ताकि यह सीट भी कांग्रेस के पक्ष में आ जाए । इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, 4600 ग्रेड पे आदि मुद्दे भाजपा सरकार की विदाई तय कर देंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा नें कहा कि यह चुनाव उनका चुनाव नहीं है बल्कि एक एककार्यकर्ता काचुनाव है देवताओं के वह मेहनत के जोर पर चुनाव लिखा जाएगा और चुनाव के ...

डीएम व डीएम की पत्नी एवं सीडीओ व सीडीओ की पत्नी ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Image
रूद्रपुर 16 जनवरी,2022- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त व उनकी पत्नी श्रीमती मोनिका पन्त, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई व उनकी पत्नी श्रीमती ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज संयुक्त रूप से काशीपुर रोड स्थित हिलान्स सरस बजार में सम्पूर्णानन्द डेमोक्रेसी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी ने डेमोक्रेसी कैफे का अवलोकन किया। उन्होने कैफे मे महिला सहायता समूह द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में सभी ने मेरा वोट मेरा अधिकार हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर किये। कैफे के निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा अधिकारी डाॅ0 रवि मेहता ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चित्रों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान परिन्दे ग्रुप के दिव्यांश, मुजिर और तुषार द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।