Posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Image
रुद्रपुर /गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव व मनीष बिष्ट प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ऊधम सिंह नगर द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर का निरीक्षण किया गया। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए गठित जिला निगरानी समिति द्वारा 5 मार्च 2022 को जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में प्राप्त सुविधाओं एव दी जा रही सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ऊधम सिंह नगर मनीष बिष्ट द्वारा निरीक्षण किया गया गदरपुर में प्राप्त सुविधाओं एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित रिट याचिका में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड रुद्रपुर की वेबसाइट से लिए गए आंकड़ों की भौतिक आधार पर उक्त सुविधा है या नहीं की पुष्टि की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा बताया गया कि जनपद ऊधम सिंह ...

पल्स पोलियो के कार्य को गंभीरता से लें अधिकारी, अभियान को बनाएं सफल: डीएम

Image
रूद्रपुर 21 फरवरी, 2022-जनपद में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 27 फरवरी 2022 से 5 मार्च 2022 एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिये जनपद के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों के साथ जिला टास्क फोर्स की बैठक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारी अभी से ठोस कार्ययोजना बनाये। उन्होने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी पल्स पोलियो के कार्य को गम्भीरता से ले इसमे किसी भी प्रकार की ढिलायी न करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाते हुये पल्स पोलियों का वृहद रूप से प्रचार प्रसार करें। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण की दृष्टिगत रखते हुये पोलियों बूथों पर कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार अभियान को सफल बनाया जाये व पोलियों बूथों पर मास्क, सेनेटाईजर, सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रूद्रपुर अर्बन में विगत में रिप...

भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिष्ट ने मांगे मोहन के लिए जनता से वोट

Image
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने भाजपा के प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए युद्ध स्तर पर घर-घर जाकर किया प्रचार लोगों से मांगे वोट भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को जो लाभ मिला है उन को समझाने की कोशिश की जिस तरह उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, फ्री शौचालय, फ्री राशन कई ऐसी योजनाएं हैं जो जनता के हित में चल रही है भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष घर घर जाकर लोगों को समझाने की कोशिश की जिसमें उनके साथ लालकुआं के सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे महामंत्री डॉक्टर राजकुमार सेतिया, विधानसभा प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री संजीव शर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, बॉबी संभल, अनिल सिंह सुंदर लोटनी वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरूला संजय अरोरा अरुण प्रकाश प्रेम नाथ पंडित हरीश नैनवाल उमेश तिवारी कई कार्यकर्ता मौजूद थे। रिपोर्टर दीवान सिंह बिष्ट

कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Image
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी मीना शर्मा के कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बीच शर्मा दंपति ने हवन किया। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने फीता काटकर उनके कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया एवम कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा नें नारियल फोड़कर एवं जिला महासचिव सुधीर गाबा ने मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं को इस पूरे चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया । इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर के सभी कार्यकर्ताओं को श्रीमती मीना शर्मा के पक्ष में जुट जाना चाहिए ताकि यह सीट भी कांग्रेस के पक्ष में आ जाए । इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, 4600 ग्रेड पे आदि मुद्दे भाजपा सरकार की विदाई तय कर देंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा नें कहा कि यह चुनाव उनका चुनाव नहीं है बल्कि एक एककार्यकर्ता काचुनाव है देवताओं के वह मेहनत के जोर पर चुनाव लिखा जाएगा और चुनाव के ...

डीएम व डीएम की पत्नी एवं सीडीओ व सीडीओ की पत्नी ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Image
रूद्रपुर 16 जनवरी,2022- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त व उनकी पत्नी श्रीमती मोनिका पन्त, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई व उनकी पत्नी श्रीमती ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज संयुक्त रूप से काशीपुर रोड स्थित हिलान्स सरस बजार में सम्पूर्णानन्द डेमोक्रेसी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी ने डेमोक्रेसी कैफे का अवलोकन किया। उन्होने कैफे मे महिला सहायता समूह द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में सभी ने मेरा वोट मेरा अधिकार हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर किये। कैफे के निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा अधिकारी डाॅ0 रवि मेहता ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चित्रों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान परिन्दे ग्रुप के दिव्यांश, मुजिर और तुषार द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी दोहरे ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

Image
रुद्रपुर। 67 किच्छा पंतनगर विधानसभा के नारायणपुर ग्राउंड के क्रिकेट ग्राउंड में टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी आर एन दोहरे ने कहा खेलों से हमारा शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ भाईचारे की भावना भी उत्पन्न होती है तथा सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और हार जीत खेल का एक हिस्सा होता है उन्होंने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा आप सभी क्रिकेट के क्षेत्र में मुकाम हासिल करो ऐसी में कामना करता हूं। इस अवसर पर साथ में हरीश मौर्य प्रदेश महासचिव उत्तराखंड तथा भूपेंद्र सैनी जिला उपाध्यक्ष पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक और बबलू सागर विधानसभा उपाध्यक्ष पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक रंजीत ,गुलशन ,दीपक ,सुरेश, चंद्र शेखर आदि युवा मौजूद रहेl

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-आॅपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं का शुभारम्भ

Image
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश के जिला सहकारी बैंको की 21 शाखाओं का वर्चुअल शुभारम्भ प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून से एक साथ किया। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं हरियावाला, महुआखेड़ा गंज , नानकमत्ता, देवरी और चकरपुर का शुभारंभ भी वर्चुअल सम्पन्न हुआ। काशीपुर के निकट हरियावाला शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक रामकृष्ण महरोत्रा ने किया। यहां महाप्रबंधक राम अवध, शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। महुआखेड़ा गंज शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक नरेंद्र सिंह चैधरी ने किया। यहां उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी, शाखा प्रबंधक संजीव गर्ग आदि थे। नानकमत्ता शाखा में नामपट्टिका का अनावरण स्थानीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, एवं शाखा प्रबंधक सुनील कुमार बरनवाल प्रमुख सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। देवरी शाखा में नामपट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक चन्द्र सिंह थापा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के प्रबंधक विजय प्रताप सिंह एवं शाखा प्रबंधक महेश कुमार आदि थ...