Posts

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हेड क्वार्टर दिल्ली द्वारा उत्तराखंड राज्य को उपलब्ध कराई तीन गाड़ियां राहत सामग्री

Image
रूद्रपुर 30 अक्टूबर, 2021- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हेड क्वार्टर दिल्ली द्वारा माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झंडी देकर उत्तराखंड राज्य को तीन गाड़ियां राहत सामग्री उपलब्ध कराई एवं राज्य उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री माननीय धन सिंह रावत जी ने एक गाड़ी उधम सिंह नगर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को हरी झंडी दिखाकर भेजी जिला उधमसिंह नगर के डीएम के निर्देशानुसार एडीएम नजूल नोडल अधिकारी जय भारत सिंह जी और सीएमओ उपाध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर डॉ श्रीमती सुनीता रतूड़ी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश श्रीवास्तव राज्य प्रतिनिधि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी विमल कुमार चेयरमैन उधम सिंह नगर प्रवीण अरोरा सदस्य जगजीत सिंह दिलजीत सिंह और कार्तिक अरोड़ा ने राहत सामग्री को रिसीव किया।

अतिवृष्टि आपदा प्रभावितों को ग्राम सभा धनपुर विजयपुर में वितरित किए चैक

Image
गदरपुर, ऊधम सिंह नगर। गत दिनों प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण अतिवृष्टि आपदा बाढ़ से प्रभावितों को राहत के रूप में गदरपुर तहसील के ग्राम सभा धनपुर विजयपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के सहयोग से राहत राशि के रूप में चेक वितरित किए गए। बारिश के कारण अत्याधिक पानी आ जाने से जो नुकसान हुआ कुछ राहत पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र की जनता को तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के सहयोग से चेक वितरित किए गए इस अवसर पर केंद्र मंत्री अरविंद पांडे ने उपस्थित ग्राम वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने उज्जवला गैस, करोना समय में खाद्य सामग्री आदि मुफ्त में जनता तक पहुंचाई सरकार का कार्य हर किसी को ध्यान में रखकर कार्य करना है। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान मनोहर प्रकाश (पप्पू) बीडीसी मेंबर अमन सिंह संधू, समाजसेवी विजेंद्र सक्सेना (जॉनी), डॉक्टर चंद्रपाल सक्सेना, सभासद अजीत शर्मा, सभासद राजीव कुमार, समाजसेवी सतपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी महिला व पुर...

पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Image
किच्छा, ऊधम सिंह नगर। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माननीय जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा सप्ताह अभियान के अन्तर्गत नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये विधिक सेवायें) योजना 2015 के क्रियान्वयन हेतु 23 अक्टूबर , 2021 (शनिवार) को स्थान इंदिरा गाँधी खेल मैदान, किच्छा, ऊधम सिंह नगर में प्रातः 11:00 बजे से एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त बहुउद्देशीय शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बहुउददेशीय शिविर के महत्व तथा उक्त शिविर से प्राप्त होने वाले लाभ के विषय पर जानकारी प्रदान की गयी। सहायक समाज कल्याण अधिकारी मधुसूदन द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की राजेश पाण्डेय, अशोक काण्डपाल उपनिरीक्षक किच्छा एन्ट्री ड्रग, नशे के संबंध में चलाई जा रही मुहीम के बारे में सतीश चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुर्नवास विभाग ऊधम सिंह नगर द्वारा दिव्यांगों के वि...

जीजीआईसी दिनेशपुर में हुआ विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
दिनेशपुर उधम सिंह नगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया जीजीआईसी में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में रही बालिकाएं एवं कालेज का स्टाफ उपस्थित। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पत्रांक संख्या 1067 के अनुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के आदेशानुसार 11 अक्टूबर 2021 को अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिनेशपुर में महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किया गया। बालिका दिवस के उपलक्ष में प्राविधिक कार्यकर्ता बच्ची सिंह बिष्ट एवं अधिवक्ता मंजू सरकार ने छात्राओं को बालिका दिवस की बधाई देते हुए उन्हें सजग रहने की जानकारी दी किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने को कहा उन्होंने बालिकाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि आपको विधिक न्याय मिलेगा समाज में बढ़ते अपराधों को मध्य नजर रखते हुए हर प्रकार से जागरूक रहने की हिदायत दी किसी भी अपराध को छुपाया न जाए उसका निस्तारण किया जाएगा ऐसी चेतावनी ...

अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर होगी कार्रवाई : डीएम

Image
रूद्रपुर 05 अक्टूबर,2021- जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने जनपद वासियों से अपील की है कि उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सम्भावित हड़ताल की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये आम जनमानस की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 एवं जिल आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 05944-250250 है मैं अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं ताकि उनका तत्काल निवारण किया जा सके उन्होने कहा कि शासन द्वारा उर्जा विभाग के तीनो निगमों पर एस्मा लगाकर हड़ताल प्रतिबन्धित की गयी है, इस लिये एस्मा का उल्लंघन पाये जाने पर एवं कोई भी व्यक्ति हड़ताल के दौरान उत्पात एवं गलत अफवाह फैलाते हुये पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी उन्होंने सभी जनपद वासियों से सहयोग की अपील की है।

9 साल की बच्ची के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

Image
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से 3 अगस्त 2021 को दिल्ली के नागल शमशान घाट में 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद बेहरहमी से उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। और कहा गया कि दिल्ली जैसी जगह में ऐसे जघन्य हत्याकांड से देश में असुरक्षा का माहौल उत्पन्न होता है। दोषियों द्वारा किये गए इस जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की गई साथ ही दूसरे ज्ञापन के माध्यम से हल्द्वानी मिनी स्टेडियम की साफ सफाई व रख रखाव की मांग भी की गई। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, नगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, आफताब हुसैन , सुशील भट्ट , भास्कर सुयाल , जतिन अग्रवाल , सुमित साहू , सौरभ सुयाल, करन आर्या , उज्जवल चौहान, हर्ष राजौर ,अनंत अग्रवाल, दीपक रावत, मनराज , तुषार चौधरी व अभिजीत चौधरी आदि मौजूद थे । नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि आपका ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति जी को भेजा जाएगा और दूसरे ज्ञापन पर वह स्...

पवार के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर व्यापारियों में खुशी की लहर

Image
हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने प्रदेश प्रचार मंत्री शोभा कनियाल की संस्तुति पर देहरादून की महिला उद्दमी लक्ष्मी पवार को देहरादून का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है, लक्ष्मी पवार के जिलाध्यक्ष देहरादून मनोनीत होने पर व्यापारियों मै खुशी की लहर है, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जगजीत चड्ढा, मुकेश बेलवाल, आरिफ खान, विनोद गोयल, पुरन सिंह पुना, जगमोहन चिलवाल, ने बधाई दी है, लक्ष्मी पवार ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार जताया है, और शीघ्र कार्यकारणी के गठन का भरोसा दिया है, रिपोर्टर दीवान सिंह बिष्ट