Posts

महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

Image
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महावीर वाटिका जैन मंदिर के सामने स्थित महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य पवन जिंदल एवं वीना अरोरा ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सभी को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पवन जिंदल, यशपाल गुलाटी, राजेश ग्रोवर, सुभाष नारंग, राजकुमार नागपाल, मनोज नागपाल, वीना अरोड़ा, सुगंधी सिंह, किरण बांगा, प्रियंका, विनोद घई, अजय नारायण, अशोक चावला, एकता ग्रोवर,...

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक की सुरक्षित बरामदगी की पूर्व विधायक ठुकराल की मांग

Image
रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

Image
रुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। का...

स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा किया गया

Image
रुद्रपुर। ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया।* रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपलिया नंबर एक की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जय मण्डल ने 53, सुरजीत मण्डल ने 68 और रिक्की मण्डल ने ताबड़तोड़ 58 रन की शानदार पारियां खेलीं। जीत के लिए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरपुर की टीम पिपलिया नंबर एक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई। इस तरह पिपलिया नंबर एक ने 84 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रिक्की मण्डल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामें...

जिला विधि सेवा प्राधिकरण ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Image
गदरपुर- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ममता पंत के आदेशानुसार के आदेश संख्या 24/2026-27 के अनुपालन में 18 जून को आनंदखेड़ा दिनेशपुर में 10.30 बजे से 12.00 तक कैंप का आयोजन किया गया। ई सेवा मामलों की ई-फाइलिंग न्याय तक डिटिजल पहुंच के संबंध में जागरूकता विषय पर आयोजित कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा जी ओर प्राविधिक कार्यकर्ता पीएलवी कुंवर सिंह तथा पीएलवी मीना व पीएलवी कुमारी दीपा व पीएलवी संगिता सरदार व पीएलवी गोपाल सिंह गौतम ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों को उनके अधिकारों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं व नालसा टोल फ्री नंबर 15100 व राष्ट्रीय लोक अदालत स्थाई लोक अदालत व विषेश लोक अदालत के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेंः ठुकराल

Image
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आठ जून से प्रदेशभर में शुरू हुआ यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन सात जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को पूरी गंभीरता के साथ अभियान में सहयोग करना चाहिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु मतदान के लिए निर्धारित हो चुकी है और जिनका अब तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, उनका फॉर्म छह भरवाकर पंजीकरण कराया जाए। इसके साथ ही ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश अपने क्षेत्र से बाहर हैं, उनकी फोटो एवं आवश्यक जानकारी संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराई जाए ताकि उनका सत्यापन समय पर पूरा हो सके।राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्...

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

Image
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के नव नियुक्त प्रशासक संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखण्ड एम पी त्रिपाठी ने ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक में बैंक की जिले में स्थित समस्त शाखाओं की ऋण वितरण वसूली एवम् निक्षेप की गहनता से समीक्षा की एवम् लक्ष्यों की पूर्ति न करने वाले शाखा प्रबंधकों को गंभीर चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने, सहकारी देयकों की बकाया धनराशि की शत प्रतिशत वसूली करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही सहकारी समितियों के बढ़ते एनपीए पर रोष जताया एवम् समितियों के सचिवों को समितियों के पुराने बकाया वसूलने, ऋण वितरण में तेजी लाने, दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत अल्पकालीन एवम् मध्यकालीन ऋण वितरण में तेजी लाने, सीएससी, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में व्यवसाय वृद्धि, नई पैक्स के बैंक से लिंकेज करने, अंश ‘क‘ नकद ऋण वितरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। साथ ही सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारियों, अपर जिला सहकारी अधिकारियों को समितियों के गहन निरीक्षण के निर्देश दिए। पैक्स...