Posts

डॉल्फिन महिला मजदूरों के आमरण अनशन का 23 वां दिन

Image
रुद्रपुर। डॉल्फिन महिला मजदूरों के आमरण अनशन का आज 23 वां दिन है। अनशन कारी महिलाओं की स्थिति काफी गम्भीर होती जा रही है। डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठी प्रेम वती की हालत काफी गंभीर हो गई। उनके दांत किस गए और वह बेहोश हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। डॉक्टर, नर्स, स्टाफ और उपस्थित मरीजों व उनके परिजनों में हड़कम्प मच गया। डॉक्टर और स्टाफ की करीब एक घण्टे की कोशिश के बाद इन्हें होश आया। उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। पिंकी गंगवार की स्थिति भी लगातार नाजुक होती जा रही है। मजदूरों का कहना है कि कभी भी कोई अनहोनी घटित हो सकती है। रुद्रपुर के स्थानीय विधायक ने इस हफ्ते समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। डॉल्फिन मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि श्रमायुक्त उत्तराखंड ने डॉल्फिन कम्पनी में श्रम कानूनों के उल्लंघन के विषय में श्रमिकों द्वारा की गई शिकायत की रोशनी में कम्पनी में छापा डालकर स्थलीय निरीक्षण करने का आदेश दे गया है। उक्त सम्बन्ध में पिंकी गंगवार और श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा उप श्रमायुक्त रुद्रपुर को लिखित पत्र प्रेषित...

चार स्थाई महिला मजदूरों के नेतृत्व में चल रहा आमरण अनशन 16 वें दिन भी जारी

Image
रुद्रपुर। डॉल्फिन कंपनी सिडकुल पंतनगर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड की 4 स्थाई महिला मजदूरों के नेतृत्व में चल रहा आमरण अनशन आज 16 वें दिन भी जारी रहा। डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि गाँधी पार्क रुद्रपुर में अनशन पर बैठी पुष्पा और प्रेमवती की स्थिति कल से ही बहुत ज्यादा नाजुक बनी हुईं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज भी उनका मेडिकल परिक्षण नहीं किया है। इसी तरह से जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी भी ड्रिप आदि कुछ भी नहीं चढ़ाने दे रहीं है। किन्तु सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान हेतु कोई भी पहल नहीं की गईं है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन और सरकार की इस घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण कभी भी कोई अप्रिय वारदात घटित हो सकती है। डॉल्फिन मजदूर संगठन की उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि अपर जिलाधिकारी और उपश्रमायुक्त डॉल्फिन कंपनो मालिक की कठपुतली बने हुए हैं। उपश्रमायुक्त द्वारा हमारे धरना स्थल पर अविधिक रूप से नोटिस जारी करके निर्देश जारी किया गया कि 40 मजदूरों को पुनर्नियुक्ति करके प्रोबिशनरी के रूप में ड्यूटी पर भेजा जाये। स्थाई श्रम...

गाँधी पार्क रुद्रपुर में चल रहा आमरण अनशन चौदहवें दिन भी जारी

Image
पुष्पा और प्रेमवती की स्थिति चिंताजनक बनी रुद्रपुर। डॉल्फिन कंपनी सिडकुल पंतनगर (उत्तराखंड )की चार स्थाई महिला मजदूरों के नेतृत्व में गाँधी पार्क रुद्रपुर में चल रहा आमरण अनशन चौदहवें दिन भी जारी रहा। चार महिलाओं में से दो महिलाऐं प्रेमवती और पुष्पा का गाँधी पार्क रुद्रपुर में और पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी का आमरण अनशन जिला अस्पताल रुद्रपुर में जारी है। पुष्पा और प्रेमवती की स्थिति चिंताजनक बनी हुईं है।* स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका विगत चार दिनों से मेडिकल परिक्षण भी नहीं किया गया है। जो कि अनशन कारी महिलाओं के प्रति शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का खुला प्रदर्शन है। पुष्पा और प्रेमवती के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि *कल 4नवंबर 2024 को हमारे आमरण अनशन स्थल पर विभिन्न किसान यूनियनों, ट्रेड यूनियनों, राजनितिक दलों और सामाजिक संगठनों के साथी प्रातः 11 बजे से सामूहिक क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। आंदोलन के साथ में एकजुटता दिखाई जायेगी।* रणनीति बनाकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी डॉल्फिन मजदूर संगठन की उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा ...

आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत नाजुक बनी हुईं है

Image
डॉल्फिन कम्पनी सिडकुल पंतनगर (उत्तराखंड) में बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांगों को लेकर गाँधी पार्क रुद्रपुर में पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत कल से ही बहुत नाजुक बनी हुईं है| पिंकी गंगवार चक्कर आने से बार बार बेहोश हो जा रहीं हैं, उल्टियां कर रहीं है| किन्तु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका मेडिकल परिक्षण भी नहीं किया जा रहा है| जो कि घोर लापरवाही है और अनशन कारी महिलाओं के साथ में कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है| 👉डॉल्फिन मजदूर नेता पिंकी गंगवार ने कहा कि अब वो बहुत अधिक कमजोरी जरूर महसूस कर रहीं हैं और उनका इस समय स्वास्थ्य चाहे बहुत ख़राब हो किन्तु उनका संकल्प और होंसला बिल्कुल भी कमजोर नहीं हुआ है और आख़िरी सांस तक लड़ेंगी| उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को खुला पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनकी डबल इंजन की सरकार में ऐसा रामराज्य क़ायम हो चूका है कि हम मजदूर महिलाओं को बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है| कि उनके रामराज्य में महिलाओं की इतना ज्यादा ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान निकली जागरुकता रैली

Image
रुद्रपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर के द्वारा गांधी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वंदना सत्र में मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष यशपाल घी, विद्यालय के प्रबंधक विवेक,विद्यालय भारतीय प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया एवं कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चन्द भट्ट के निर्देशन में सभी स्वयंसेवियों ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया तथा स्वयंसेवियों ने रैली क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया सभी स्वयंसेवियों ने सभी कार्यक्रमों में पूर्ण निष्ठा से प्रतिभागी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अन्तर्गत सफाई अभियान

Image
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर में राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 2024‘ पखवाड़े के अवसर पर बैंक सचिव महाप्रबंधक श्री सुरेश सिंह नपल्च्याल की प्रेरणा से बैंक के प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया एवम् स्वच्छता ही सेवा की शपथ उक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरी सिंह यादव द्वारा दिलाई गई एवम् बैंक कार्मिकों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक श्री चरण सिंह, श्रीमती कविता गोदियाल, रेशम सिंह, सूरज सिंह मेहता, कु. बरखा धर्मशक्तू, शिवांगी कांडपाल, हर्ष तिवारी, अजय कुमार सिंह, शिव कुमार शाक्य, गोविन्द फर्त्याल, हिमांशु पांडे, गोविन्द सिंह, श्रीमती सपना, निशांत सिंह, गौरव सिंह, नरेश चन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सोनम, ललिता, राहुल, आलोक कार्की, दीपक कुमार, विकास जलाल, शुभम पाल, संदीप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में मनाया गया

Image
रुद्रपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर उधम सिंह उत्तराखंड में 24 सितंबर 2024 को बहुत ही धूमधाम व मनोरंजन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का 55वा स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम स्वयं सेविकों के लिए अति महत्वपूर्ण रहा कार्यक्रम के परिपेक्ष में कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायिका द्वारा सभी स्वयंसेवियों को विद्यालय में आने के लिए निमंत्रित किया गया। सभी स्वयंसेवी पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम में उपस्थित हुए प्रातः काल सभी स्वयं सेवियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था, संरचना एवं मंच सज्जा का कार्य किया गया। तद्ध उपरांत 11:00 बजे से कार्यक्रम का बौद्धिक शास्त्र प्रारंभ हुआ जिसमें स्वयं सेवियों के मार्गदर्शन हेत रविंद्र मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र द्वारा भी छात्रों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश भट्ट एवं सहायिका ज्योति के दिशा निर्देश में स्वयं सेवियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि रविंद्र प्रबंधक पैरामाउंट स्क...