Posts

एटीएस के साथ-साथ उप संभागीय कार्यालय में स्वस्थता जांच/प्रमाण पत्र जारी करने का विकल्प उपलब्ध: मिश्र

Image
रूद्रपुर , सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन चक्रपाणि मिश्र ने बताया कि परिवहन व्यवसायियों द्वारा की गई शिकायतों के क्रम में परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा इन्टरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव टैक्नोलॉजी (आईसीएटी) को ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का ऑडिट करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की ऑडिट आख्या प्राप्त होने तथा उस पर यथोचित निर्णय होने तक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के साथ-साथ उप संभागीय कार्यालय में स्वस्थता जांच/प्रमाण पत्र जारी करने का विकल्प वाहन स्वामियों/चालकांे को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि इस संबंध में 20 अगस्त को बस एवं ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों व विभिन्न वाहन चालकों से वार्ता कर उन्हें जागरूक किया गया है, साथ ही कार्यालय के दर्शनीय स्थल पर वाहन चालकों/स्वामियों के संज्ञानार्थ नोटिस लगाया गया है। उन्होने बताया कि मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय स्तर पर 12 वाहनों की फिटनेस संबंधी कार्यवाही की गई है। उन्होने बताया कि उप संभागीय...

फुटेला हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स की निर्मम हत्या और दुष्कर्म की हो उच्च स्तरीय जांच: खालसा

Image
रुद्रपुर शनिववार 17अगस्त 2024)-रुद्रपुर के फुटेला अस्पताल की नर्स के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या का संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन के जिला अध्यक्ष निरवैर सिंह खालसा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए। संगठन की एक जरूरी बैठक में चर्चा करते हुए, प्रेस को जारी बयान कहा है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और परिवार को उच्च स्तरीय जांच कर संतुष्टि प्रदान की जाए। रुद्रपुर ही नहीं पूरे समाज में महिलाओं के साथ उत्पीड़न और दुष्कर्म के साथ-साथ निर्मम हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अतः सरकार को चाहिए कि इस प्रकार के मामलों को ध्यान में रखते हुए मामलों की उच्च स्तरीय जांच हो एवं भविष्य में इस तरीके की घटनाएं न हो इसको लेकर कठोर कानून भी बनाए जाएं जिससे इस तरीके से जगण्य अपराध करने वाले अपराधियों में भय पैदा हो। इस दौरान जिला प्रभारी निर्मलजीत सिंह, जिलासचिव अमर जीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद सैफ़ी, हरविन्दर सिंह चावला, तनवीर अहमद, जिला महासचिव उपदेश सक्सेना, मुकेश कनौजिया, महेंद्र पाल, आसिम, रफीक, प्रेमकुमार

15 हजार से भी अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान संपन्न

Image
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व तथा निर्देशन में केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते मार्ग अवरुद्व होने से विभिन्न स्थानों पर रुके यात्रियों का रेस्क्यू अभियान मंगलवार को पूरा हो गया है। 31 जुलाई को केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं रेस्क्यू अभियान की सतत निगरानी की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने तथा लोगों का रेस्क्यू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। गत 6 अगस्त को जारी प्रेस नोट के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्वयं दो बार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। राहत और बचाव कार्यों में लगी टीमों को जिन भी संसाधनों की जरूरत थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान की पल-पल की जानकारी लेते रहे। राहत और बचाव कार्यों के लिए जितने भी संसाधनों तथा मैन पॉवर की आवश्यकता थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशन में इतनी बड़ी आपदा तथा व्यापक स्तर पर हुए नुकसान के बावजूद एक ...

’बांग्लादेश: शरणार्थी बनी शेख हसीना’ ’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

Image
(राकेश अचल) बांग्लादेश में तख्ता पलट न अप्रत्याशित है और न इसे टाला जा सकता था, क्योंकि जिस तरह से प्रधानमंत्री शेख हसीना देश को चला रहीं थीं उसका हासिल यही होना था। शेख हसीना अपने मुल्क में तख्ता पलट होते ही पद से इस्तीफा देकर शरणार्थी बन गयीं हैं, लेकिन बांग्लादेश की आग की जलन आस-पड़ौस में भी महसूस की जा रही है। 53 साल के बांग्लादेश को ये दिन क्यों देखना पड़ रहे हैं इसका विश्लेषण अब बहुत जरूरी हो गया है। आज से 53 साल पहले 1971 में बांग्लादेश जिन परिस्थितियों में बना था तब से अब तक बहुत कुछ बदला है। भारत ने 6 दिसंबर, 1971 को बांग्लादेश को एक स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दी थी, हालांकि तब वह पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा था, कोई 10 दिन बाद बांग्लादेश को पूर्ण आजादी तब मिली थी जब पाकिस्तान की सेना ने भारत की सेना के सामने हथियार डाल दिए थे। बांग्लादेश स्वाभाविक रूप से भारत का मित्र है और पिछले 53 साल में तमाम उठपटक के बावजूद भारत और बांग्लादेश में अपवादों को छोड़कर कभी अनबन नहीं हुई। जानकार कहते हैं कि दक्षिण एशिया के देशों में बांग्लादेश के सबसे करीबी संबंध भारत के साथ ही हैं। सिर्फ ...

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं

Image
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में संस्था माध्यम से T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल जिला हल्द्वानी में तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारों के साथ हर्ष उल्लास मनाकर भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को वर्ल्ड कप जीत की मंगलमय शुभकामनाएं दी इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान के आशीर्वाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरे भारत देश को नई उमंग उत्साह के साथ खुशी से भर दिया है जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने लगभग हारे हुए मैच को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत में परिवर्तन कर दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा विश्व में लहराकर क्रिकेट जगत के इतिहास में स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है जो युगों युगों तक भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रेरण...

विभिन्न मांगों को लेकर बिदुखत्ता वासियों ने सौंपा ज्ञापन

Image
लक्ष्मण धपोला लालकुआं। 21 फरवरी को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नैनीताल जनपद की तहसील लालकुआं के क्षेत्र बिन्दुखत्ता में बिन्दुखत्ता संघर्ष समिति के बैनर तले एक विशाल धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को भेजा गया। शहीद स्मारक से तहसील लालकुआं तक विशाल प्रदर्शन किया गया शहीद स्मारक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया। ज्ञापन में मांग की गई बिदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किया जाए, आवारा पशुओं से निजात दिलाया जाए और खेल स्टेडियम का शीघ्र निर्माण कराया जाए, लालकुआं पेपर मिल से निकलने वाले दूषित पानी से निजात दिलाया जाए आदि विभिन्न मांगों को साथ 10 सूत्रीय ज्ञापन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पुर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाकपा माले के कैलाश पांडेय इन्द्रेश मैखुरी, विमला रौठाड़, कांग्रेस से धरचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पुर्व विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद कुंजवाल ने सभा को सम्बोधित किया व स्थानीय कार्यकताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया।

ऊधम सिंह नगर जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों एमपेक्स के सचिवों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Image
रुद्रपुर। नाबार्ड की सॉफ्टकोब योजना के अन्तर्गत सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के तत्वावधान में ऊधम सिंह नगर जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (एमपेक्स) के सचिवों/आंकिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के सभागार में आज दिनांक 17-02-2024 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के निदेशक अनिल कुमार तिवारी ने समितियों के व्यवसाय प्रबंधन एवम् बिजनेस को बढ़ाने के तरीकों से अवगत कराया। प्रशिक्षण शिविर में ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री सुरेश सिंह नपल्च्याल ने समितियों आर्थिक उत्थान एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरि सिंह यादव ने समितियों की बेलेंस शीट, वर्किंग स्टेटमेंट, लेखांकन पद्धति, कॉर्पस फंड का निर्माण एवम् इसका समितियों के ग्रामीण बचत केन्द्रों में उपयोग के सम्बन्ध में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह के द्वारा समितियों की समस्यायों का वर्णन एवम् उसके समाधान के बारे में विस्तार से बत...