Posts

सेवानिवृत्ति के अवसर पर यादव को दी भावभीनी विदाई

Image
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड रुद्रपुर में कार्यरत कृष्ण कुमार यादव अपनी 60 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर उनको बैंक मुख्यालय रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने उनको अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। बैंक के सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह ने के के यादव को पुष्प गुच्छ भेंट किया और प्रतीक चिह्न प्रदान किया। बैंक के उपमहाप्रबंधक दिग्विजय सिंह ने उनको माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष श्री रावत ने के के यादव जी को एक अच्छा बैंक कर्मचारी बताया और उनकी मुक्तकण्ठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष हरि सिंह यादव, महामंत्री हर्ष तिवारी, रेशम सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य, अजय कुमार सिंह, सूरज सिंह मेहता, श्रीमती सुषमा, शिव कुमार शाक्य, गोविंद सिंह फर्त्याल, सपना बिष्ट,रचना, निशांत सिंह, हिमांशु पांडे, राजेन्द्र सिंह, नरेश चन्द्र, दान सिंह, विकास जलाल, मदन मोहन, अलोक कार्की, लालू वर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने श्री यादव...

मंडलायुक्त रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्राधिकरण की बैठक संपन्न

Image
रुद्रपुर 31 जनवरी 2023- ऊधम सिंह नगर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की 15वी बोर्ड बैठक मण्डलायुक्त एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण दीपक रावत की अध्यक्षता में डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। बोर्ड बैठक में 12 प्रस्ताव रखे गये जिसमें से 10 प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गई, जबिक 2 प्रस्ताव अस्वीकार किये गये। बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि 50 वर्ग मीटर तक के छोटे व्यवसायिक भवन में पार्किंग व्यवस्था न होने पर सर्किल रेट का 10 प्रतिशत, मिनिमम 50 हजार रूपये शुल्क का निर्धारण किया गया, जिसका उपयोग शहर में पार्किंग सुविधाओं के विस्तार हेतु किया जायेगा। मैसर्स टैकमेट इण्डिया प्राइ.लिमिटेड के कार्मिकों द्वारा रूद्रपुर एवं काशीपुर महायोजना-2041 के ड्राफ्ट का प्रस्तुतीकरण बोर्ड के समक्ष किया गया। जिसमें बोर्ड सदस्यों ने शिक्षा, चिकित्सा, ट्रान्सपोर्टेशन, पार्किंग, ट्रैफिक, पोल्यूशन कन्ट्रोल, सीवर लाइन, वाटर सप्लाई, फायर सर्विस आदि सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, मुख्य विकास ...

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को लाभ उठाएं: पाठक

Image
रुद्रपुर31जनवरी। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में 11 फरवरी (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक रूद्रपुर सहित वाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि 11 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के निम्न वादों का निस्तारण किया जाएगा जैसे:- भरण पोषण, धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली, आपराधिक शमनीय व सिविल श्रम विवाद, विद्युत व जलकर बिल से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लम्बित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम संबंधी वाद, विद्युत व जलकर बिल संबंधी वाद, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, भुगतान व भत्तों से संबंधित सर्विस के मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद एवं अन्य ...

ऊधम सिंह नगर में तैनात उपनिरीक्षक को स्टार लगा कर एसएसपी ने दी बधाई

Image
*एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय ने उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने उन्हें तीसरा स्टार लगाकर पदोन्नति की दी बधाई।* रुद्रपुर। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टी सी द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर में नियुक्त उ0नि0 प्रताप सिंह, उ0नि0 पूरन राम व उ0नि0 हेमचंद्र पंत को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनको तीसरा स्टार लगाकर बधाई व शुमकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों द्वारा पदोन्नत हुए निरीक्षकों को शुभकामना दी गई।

बच्चों को कराई गई ऑनलाइन प्रतियोगिता दिए गए प्रमाण पत्र

Image
गदरपुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा विधिक कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा गदरपुर तहसील के विभिन्न स्कूलों में ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव सचिन पाठक के आदेश में तहसील गदरपुर की पराविधिक टीम संख्या 11 के द्वारा 28 जनवरी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अन्तर्गत आँनलाइन प्रतियोगिता का प्रतिभाग किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाना है। सरस्वती विघा मंदिर इंटर कालेज गदरपुर, सिटी माॅडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय बराखेडा़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमपुर, जिज्ञासा उच्च माध्यमिक विद्यालय गूलरभोज, राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय गूलरभोज के स्कूल कालेज में जाकर प्रधानाध्यापको की उपस्थिति में स्कूल के बच्चों से आँनलाईन प्रतियोगिता कराई गई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन कराई जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार चैंपियन घोषित कर प्रियंक क...

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी को ज्ञापन सौंपा

Image
*पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने जिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी मैं ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के खिलाप कार्यवाही की मांग की* , दीवान सिंह बिष्ट ब्यूरो चीफ कुमाऊं हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने आज जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी मैं ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ् कार्यवाही की मांग की,जिलाधिकारी कैंप कार्यालय मैं मौजूद अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने ज्ञापन लिया,इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी व नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच पर आए दिन विवाद पैदा करने वालों के खिलाप संज्ञान लेने का अनुरोध मंच पदाधिकारियों ने किया,मंच पदाधिकारियों ने बताया कि 1982 से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच सरकार की सहमति से हीरानगर मैं अपने कार्यक्रम कर रहा है , 2006 मैं सरकार ने हीरानगर मैं पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की भूमि की लीज की थी,उक्त भूमि मैं विगत 40 साल से लगातार 14 जनवरी को उतरायनी कौतिक का आयोजन होता रहा है,लेकिन इस बीच कुछ असमाजिक तत्व मंच मैं कब्जा कर विवाद पैदा कर सामाजिक वातावरण बिगाड़ना चाहते हैं , बिना अनुमति के निर्माण करने ...

बिष्ट का हुआ चांदी का मुकुट पहनाकर के स्वागत

Image
लालकुआं। यहां भारतीय जनता पार्टी लालकुआं मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट के सम्मान समारोह के दौरान पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट का भाजपा नेताओं एवं क्षेत्र के खनन व्यवसायियों ने बिंदुखत्ता में 16 वर्ष बाद विद्युतीकरण का कार्य पुनः शुरू करवाने तथा गौला नदी की खनन लीज विस्तारीकरण करवाने पर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट के सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने धन सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया, तथा उनसे अपेक्षा की कि वह पार्टी की बेहतरी के लिए दिन रात एक करके जी तोड़ मेहनत करेंगे। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक छोटे बड़े काम के लिए वह 24 घंटे तत्पर रहेंगे, कोई भी कार्यकर्ता उनसे फोन पर संपर्क करेगा तो वह उसके साथ सदैव खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट को भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के खनन व्यवसायियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें सम्मानित ...