Posts

जिलाधिकारी पंत ने सिविल परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त करने पर चौहान को दी बधाई

Image
रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपद के जसपुर के बलकरन सिंह के मेधावी पुत्र अर्पित चैहान को सिविल परीक्षा में 20वां स्थान पर प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि परिवार के सहयोग व कड़ी मेहनत से अर्पित को उनका लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने सिविल सर्विसेज़ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों को शुभकामनऐं दी। जिलाधिकारी उत्तीर्ण हुए सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें ताकि जनता को आपकी योग्यता का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने मेरिट लिस्ट में आने से वंचित अभ्यर्थियों के लिए कहा कि वे असलता से निराश न होकर अपनी कमजोरी व मजबूती पर आत्म मंथन करते हुए रणनीति बनाकर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी पूरी लगन व मेहनत से आगामी परीक्षा की तैयारियों में पुनः जुट जायें।

हुकम सिंह कुंवर की पांच साल बाद भाजपा में घर वापसी

Image
रिपोर्टर दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मैं पार्टी ज्वाइन कराई, हल्द्वानी,चंपावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकम सिंह कुंवर की आज पांच साल बाद भाजपा मैं घर वापसी हो गई है,मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनबसा मैं हुकम सिंह कुंवर को भाजपा मैं शामिल किया,इस अवसर पर हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि कांग्रेस मैं भाई भतीजा वाद परिवार वाद हावी है,उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा मुख्यमंत्री है इनको चंपावत से भारी मतों से जिताने की अपील की,हुकम सिंह कुंवर के भाजपा मैं घर वापसी का बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया है। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी,डॉक्टर अनिल डब्बू,जिला पंचायत अध्यक्ष ललित मोहन कुंवर,सुरेश तिवारी,दिनेश आर्या, जेड ए वारसी, नीरज पंत ने स्वागत किया है,कुंवर के साथ पूर्व सभासद बीना कुंवर,भावना पंत,उत्तम चंद,दिवान सिंह आदि ने भी भाजपा ज्वाइन की,हुकम सिंह कुंवर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी ,उत्तराखंड सरकार मैं सरकारी प्रवक्ता रह चुके है,कुंवर ने 14 साल बीजेपी मैं काम किया था पर बीच मैं वह कांग्रेस मैं सामिल हो गए थे,कुंवर एक जुझारू नेता रहे है,म...

कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास का प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Image
रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर।उत्तराखंड सरकार में परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, लघु एवं सूक्ष्म मध्य उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लो0नि0वि0 गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री देहरादून से कार द्वारा रुद्रपुर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सितारगंज के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, वरिष्ट नेता उत्तम दत्ता, ईश्वरी प्रसाद राठौर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बाल विवाह निषेध अधिनियम पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

Image
गूलरभोज। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 विषय पर आंगनवाड़ी केंद्र नगर पंचायत गूलरभोज में विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर के पीएलबी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित हुआ जिसमें बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और बाल विवाह के कारण बच्चों का जीवन किस प्रकार से प्रभावित होता है साथ ही उनको अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ता है आदि की जानकारी के साथ-साथ कानूनी जानकारी भी शिविर के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीएलवी राजकुमारी, मीना, कमलेश गौतम, कुंवर सिंह, कृष्णा रानी उपस्थित रहे साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संतोष चौधरी आंगनवाड़ी सहायिका दुर्गा भारती ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कुमाऊं कमिश्नर रावत ने किया मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

Image
रुद्रपुर। कुमाऊं कमिश्नर आईएएस दीपक रावत ने किया उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण। इस अवसर पर श्री रावत ने कहा की समस्त अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचे और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण समय पर करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Image
रुद्रपुर /गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव व मनीष बिष्ट प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ऊधम सिंह नगर द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर का निरीक्षण किया गया। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए गठित जिला निगरानी समिति द्वारा 5 मार्च 2022 को जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में प्राप्त सुविधाओं एव दी जा रही सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ऊधम सिंह नगर मनीष बिष्ट द्वारा निरीक्षण किया गया गदरपुर में प्राप्त सुविधाओं एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित रिट याचिका में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड रुद्रपुर की वेबसाइट से लिए गए आंकड़ों की भौतिक आधार पर उक्त सुविधा है या नहीं की पुष्टि की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा बताया गया कि जनपद ऊधम सिंह ...

पल्स पोलियो के कार्य को गंभीरता से लें अधिकारी, अभियान को बनाएं सफल: डीएम

Image
रूद्रपुर 21 फरवरी, 2022-जनपद में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 27 फरवरी 2022 से 5 मार्च 2022 एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिये जनपद के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों के साथ जिला टास्क फोर्स की बैठक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारी अभी से ठोस कार्ययोजना बनाये। उन्होने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी पल्स पोलियो के कार्य को गम्भीरता से ले इसमे किसी भी प्रकार की ढिलायी न करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाते हुये पल्स पोलियों का वृहद रूप से प्रचार प्रसार करें। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण की दृष्टिगत रखते हुये पोलियों बूथों पर कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार अभियान को सफल बनाया जाये व पोलियों बूथों पर मास्क, सेनेटाईजर, सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रूद्रपुर अर्बन में विगत में रिप...