Posts

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया

Image
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य एकता कुमारी के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दिव्य कार्य अभियान के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी राजपुरा में बच्चों को पठन पाठन सामग्री देकर बच्चों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा की बच्चे आने वाली पीढ़ी के साथ भारत देश के भविष्य है इसलिए हमारा यह परम कर्तव्य है कि हम अपने देश के भविष्य बच्चों को सही शिक्षा और दीक्षा दिलाकर उनकी उन्नति के लिए कार्य करें क्योंकि किसी भी बच्चे का भविष्य उनके आज पर निर्भर करता है इसलिए उनकी वर्तमान की आदतें संस्कार बौद्धधिक क्षमता और रहन सहन का तौर तरीका ही उनके भविष्य का निर्माण करेगा क्योंकि जब बच्चों को ज्ञान प्राप्त होगा तो उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा प्रखर रूप से बाहर निकालकर ज्ञान की गंगा बहेगी जिससे यही बच्चे आगे चलकर भारत के उज्जवल भविष्य बनकर हर क्षेत्र में भारत देश की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा कार्य करेंगे इसलिए हमें अपने बच्चों को ...

गूलरभोज में जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Image
गूलरभोज=ऊधम सिंह नगर। आज सहकारी प्रंबंध संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कृषक, मिलर्स एवम् व्यापारियों हेतु भंडारण विकास एवम् विनिमय अधिनियम पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम राज्य भंडारण निगम परिसर गूलरभोज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के मुख्य प्रवक्ता डॉ आई ए खान, राज्य भंडारण निगम के प्रबंधक रमेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता नीरज पांडे, टेक्निकल असिस्टेंट चौहान ने क्षेत्रीय कृषकों एवं मिलर्स को संबोधित किया एवम् अपने अन्न, कृषि उपज आदि का स्थानीय वेयरहाउस में भंडारण कर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर काफी संख्या में कृषक एवम् व्यापारी भी उपस्थित रहे।

नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक हल्द्वानी में

Image
लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 11 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जानकारी दी कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। इस अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षगण सम्मिलित होंगे। बोरा ने बताया कि अधिवेशन में संघ की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी योजनाओं में ग्राम स्तर पर दूध संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाना, समितियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना, ये योजनाएं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं विपणन तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी। अध्यक्ष बोरा ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाएं। श्री...

कृषक, मिलर्स एवम् व्यापारियों का जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Image
रुद्रपुर। सहकारी प्रंबंध संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कृषक, मिलर्स एवम् व्यापारियों हेतु भंडारण विकास एवम् विनिमय अधिनियम पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम राज्य भंडारण निगम परिसर गदरपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भंडारण विकास एवम् विनिमय अधिनियम के बारे में उपस्थित कृषक, मिलर्स और व्यापारियों को विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के प्रवक्ता डॉ आई ए खान, राज्य भंडारण निगम के प्रबंधक राकेश दुबे, राइस मिल संगठन के अध्यक्ष अमित नारंग, ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को अॉपरेटिव बैंक गदरपुर की शाखा प्रबंधक श्रीमती सुमन देव, बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव, बैंक के सचिव महाप्रबंधक संदीप कुमार ने क्षेत्रीय कृषकों एवं मिलर्स को संबोधित किया एवम् अपने अन्न, कृषि उपज आदि का स्थानीय वेयरहाउस में भंडारण कर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूसुफ अली, जाकिर हुसैन, ताज मोहम्मद, कपिल, पवन, विजय, गोपाल, नागेन्द्र सहित कई कृषक भी उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग रुद्रपुर द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया

Image
रुद्रपुर। जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग रुद्रपुर द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा छात्र छात्राओं को पोस्टर, बैनर, पम्पलेट ओर प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी द्वारा छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कई अमूल्य जानकारियाँ प्रदान की गई और एक सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने हेतु छात्र छात्राओं से आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूरे भारतवर्ष और उत्तराखंड के साथ-साथ उधम सिंह नगर जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। बताया गया कि दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों में सर्वाधिक 18 से 35 वर्ष आयु के लोग हैं। सड़क दुर्घटनाओं का सबसे प्रमुख कारण ओवरस्पीड है। सड़क सुरक्षा के 4 E's (Engineering, Education, Enforcement, Emergency) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क पर पैदल यात्री या वाहन चालक के रूप में ...

शहीद ऊधम सिंह के शहादत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन इंक़लाबी मज़दूर केन्द्र व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन द्वारा संयुक्त रूप से गया किया

Image
रुद्रपुर। 31 जुलाई 2025 को शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर सिडकुल ढाल (परशुराम चौक) पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन इंक़लाबी मज़दूर केन्द्र व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ★कार्यक्रम की शुरुआत में क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी की तस्वीर में माल्यार्पण औऱ पुष्प अर्पित करते हुए क्रांतिकारी गीत औऱ नारे लगाते हुए,उनके सर्वोच्च बलिदान को क्रांतिकारी लाल सलाम पेश किया गया। ★तत्पश्चात् नुक्कड़ सभा की गईं। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऊधमसिंह जी ने जलियांवाला बाग कांड के मुख्य आरोपी गवर्नर जनरल अडवायर को ब्रिटिश हुकुमत की माद लंदन में जाकर उसका वध करके उसके किए पापों की सजा दी और हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। ऐसे ही जब अंग्रेज देश में हिंदू मुस्लिम के नाम पर सांप्रदायिक दंगे करवाकर आजादी की लड़ाई को कमजोर कर रहे थे तो उस मौके पर *उधम सिंह जी द्वारा अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद सिंह आजाद* कर दिया औऱ कौमी एकता का नारा बुलंद किया। साथी वक्ताओं ने बताया कि ऊधम सिंह न केवल गोरे अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ थे बल्कि देश के अंदर काली बुराई का भी विरोध करते...

चेकिंग अभियान चलाकर एआरटीओ ने किया वाहनों का चालान, हुए वाहन सीज

Image
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड। सहायक संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी नवीन सिंह द्वारा, किच्छा के अंतर्गत चेकिंग अभियान के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन कार्य एवं राजस्व वसूली गई। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में कुल 115 वाहनों का चलान किया गया जिसमें 16 वाहन सीज चैक किए गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलोड भार वाहन, आवर हाईट वाहन एवं बिना परमिट व बिना फिटनेस, बिना टैक्स के चल रहे वाहनों का भी चालान किया गया। इसके अतिरिक्त सीट बेल्ट, प्रदूषण का न होना, बिना हेलमेंट, ओवरस्पीड, एचएसआरपी इत्यादि के भी चालान किए गए। चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन के साथ परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही। सम्यक पब्लिक समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचारों के लिए सम्पर्क करें, संपादक गोपाल सिंह गौतम मो 99275555090