Posts

शिक्षक समय पर स्कूल आएं तथा पठन-पाठन का कार्य समयबद्धता से करें: डीएम

Image
सरकार शिक्षकों को आकर्षक वैतन दे रही है, टीचर्स अपने दायित्वों के प्रति और अधिक संजीदगी से कार्य करें: सिंह गोपाल सिंह गौतम रुद्रपुर 13 जुलाई 2023- विद्यालय समय पर खुले और शिक्षक भी समय से स्कूल पहुॅचकर विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के साथ ही समय की महत्ता को समझाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला परियोजना समिति समग्र शिक्षा की डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों को आकर्षक वैतन दे रही है, टीचर्स अपने दायित्वों के प्रति और अधिक संजीदगी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकारी की मंशा के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, प्रत्येक दिन विद्यालय समय पर खुले, शिक्षक समय पर स्कूल आएं तथा पठन-पाठन का कार्य समयबद्धता से करें और विद्यार्थियों को भी समय की महत्ता, टाइम मैनेजमेंट, अनुशासन आदि के प्रति भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनपद के विद्यार्थी पढ़-लिखकर इस काबिल बनें कि आगे चलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। जिलाधिकारी ने...

आंचल“ मिल्क बूथ का शुभारम्भ*

Image
दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊ मंडल। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0, लालकुआं द्वारा अपने आंचल उपभोक्ताओं का बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजवेज व संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में एक-एख मिल्क बूथ /कैफे का शुभारम्भ किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रोडवेज हल्द्वानी व संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में आंचल मिल्क बूथ कैफे का विधायक सुमित ह्रदयेश, जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया, मेयर जोगेन्द्र सिह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि कालाढूंगी द्वारा संयुक्त रूप से मिल्क बूथ का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया तथा सभी अतिथियो द्वारा संयुक्त रूप से कहा गया कि नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा आंचल दूध एंव उसके उत्पादों उपभोक्ताओं को एक ही जगह पर प्राप्त हो सके इसी उददेश्य से मिल्क बूथ संचालित किये जाने पर दुग्ध संघ प्रबन्धन की सरहाना की और कहा कि इससे निश्चित ही उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता के आंचल दूध व उत्पाद हर समय प्राप्त हो सकेंगे और जिससे उपभोक्ताओं में आंचल के प्रति विश्वास भी बढेगा। इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुक...

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सनसनीखेज लूट का किया खुलासा।

Image
*लूटे हुये वाहन सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।* * घटना में प्रयुक्त तमंचा किया बरामद।* * वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2500 रुपये के ईनाम की घोषणा।* रुद्रपुर। दिनांक-18.06.2023 को वादी ने थाना सितारगंज में तहरीर दी की वह दिनांक-17-06-23 की रात्रि 10.50PM पर होटल ग्रान्ड शारदा पीलीभीत से अपनी कार UP25DR-1433 महिंद्रा XUV300 से घर रूद्रपुर के लिये निकले थे रात्रि समय करीब-11.50PM पर कठंगरी मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी गाडी से आगे चल रही गाड़ी टाटा सफारी सफेद रंग के चालक ने अचानक अपनी गाड़ी वादी के गाड़ी के आगे रोक दी तथा उक्त टाटा सफारी बिना नम्बर की गाड़ी मे बैठे 4 लोगों में से 2 लोग गाडी से उतरकर वादी के वाहन के बोनट के आगे आये तथा एक व्यक्ति द्वारा गाडी के बोनट में चढकर तमंचा दिखाया तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा दरवाजा खोलने को कहा जिससे वादी द्वारा भयवश गाड़ी का लॉक खोल दिया तथा उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा वादी को वाहन से उतारकर वादी के उक्त वाहन जिसमें वादी का लैपटॉप (LENEVO) कंपनी का ,पर्स जिसमें ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड ड्...

प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Image
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने त्यौहार को सौहार्दपूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से मानने का आह्वान किय ा रुद्रपुर 27 जून 2023–प्रभारी जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने त्यौहार को सौहार्दपूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से मानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार को त्यौहार रजिस्टर के अनुरूप व पूर्व की भांति ही मनाया जाए। उन्होंने का कि किसी भी प्रकार की नई परम्परा शुरू करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के लिए पूर्व निर्धारित स्थानों व रास्तों का ही उपयोग किया जाए। कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए, कुर्बानी स्थल को चारों ओर से कवर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न हो। उन्होंने कहा कि माहौल को खराब करने वाली किसी भी वीडियो,फोटो एवं सेल्फी को सोशल मीडिया पर अपलोड न किया जाए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों तथा उलेमाओं से अपने–अपने स्तर से ही युवाओं ...

मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरूद्ध दिलाई शपथ

Image
रूद्रपुर 26 जून 2023- अन्तराष्ट्रीय नशा विरोधक दिवस एवं विश्व ड्रग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में नशे केे विरूद्ध शपथ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन प्रांगण में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरूद्ध शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नशे से मानव शरीर तथा परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर को लगातार खोखला करता रहेता है, जिस कारण व्यक्ति, अकाल ही मृत्य को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति विशेषकर युवाओं में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक की भॉति स्वंय नशे से दूर रहते हुए समाज को भी नशे से बचाने का प्रयास करना चाहिए एवं जागरूक करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी राज्य को 2025 तक नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान परियोजना...

ई चौपाल के माध्यम से अपर जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

Image
रूद्रपुर 24 जून 2023- अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने शनिवार को ई-चैपाल के माध्यम से नानकमत्ता के ग्राम ओदली की समस्याएं सुनी। ई-चैपाल मे कुल 15 समस्याएं दर्ज हुई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। सर्वाधिक समस्याएं, विद्युत, सीसी रोड, पानी से सम्बन्धित थीं। प्रमुख समस्याओं में सुनीता देवी ने सिंचाई के लिये निःशुल्क विद्युत लाईन लगाने, रामपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह ने विद्युत ट्रांसफार्म की क्षमता बढ़ाने की मांग रखी जिसपर अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौके का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चत करें। सूरज कुमार ने टूटी सड़क को ठीक करने की मांग पर अपर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में बरसात के सीजन को देखते हुये मरम्मत करें। राकेश सिंह, रंजीत सिंह, रविन्द्र कुमार, राजकुमार, मान सिंह ने सीसी मार्ग निर्माण करने की मांग पर अपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम सभा की बैठक कराकर प्रस्ताव बनाकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। विरेन्द्र सिंह ने जल जीवन मिशन...

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत उधमसिंहनगर पुलिस ने चलाया विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान।*

Image
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु जनपद में वृहद स्तर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्रीमती अनुषा बड़ोला* के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत आज उधमसिंहनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उनके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान बाजार व टैक्सी स्टैण्ड पर जाकर वाहन चालकों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई तथा नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री डी0 एजिक्शन नम्बर- 14446 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर- 112, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को नशा मुक्ति सम्बन्धी शपथ दिलाई गई...