Posts

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सनसनीखेज लूट का किया खुलासा।

Image
*लूटे हुये वाहन सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।* * घटना में प्रयुक्त तमंचा किया बरामद।* * वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2500 रुपये के ईनाम की घोषणा।* रुद्रपुर। दिनांक-18.06.2023 को वादी ने थाना सितारगंज में तहरीर दी की वह दिनांक-17-06-23 की रात्रि 10.50PM पर होटल ग्रान्ड शारदा पीलीभीत से अपनी कार UP25DR-1433 महिंद्रा XUV300 से घर रूद्रपुर के लिये निकले थे रात्रि समय करीब-11.50PM पर कठंगरी मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी गाडी से आगे चल रही गाड़ी टाटा सफारी सफेद रंग के चालक ने अचानक अपनी गाड़ी वादी के गाड़ी के आगे रोक दी तथा उक्त टाटा सफारी बिना नम्बर की गाड़ी मे बैठे 4 लोगों में से 2 लोग गाडी से उतरकर वादी के वाहन के बोनट के आगे आये तथा एक व्यक्ति द्वारा गाडी के बोनट में चढकर तमंचा दिखाया तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा दरवाजा खोलने को कहा जिससे वादी द्वारा भयवश गाड़ी का लॉक खोल दिया तथा उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा वादी को वाहन से उतारकर वादी के उक्त वाहन जिसमें वादी का लैपटॉप (LENEVO) कंपनी का ,पर्स जिसमें ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड ड्...

प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Image
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने त्यौहार को सौहार्दपूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से मानने का आह्वान किय ा रुद्रपुर 27 जून 2023–प्रभारी जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने त्यौहार को सौहार्दपूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से मानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार को त्यौहार रजिस्टर के अनुरूप व पूर्व की भांति ही मनाया जाए। उन्होंने का कि किसी भी प्रकार की नई परम्परा शुरू करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के लिए पूर्व निर्धारित स्थानों व रास्तों का ही उपयोग किया जाए। कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए, कुर्बानी स्थल को चारों ओर से कवर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न हो। उन्होंने कहा कि माहौल को खराब करने वाली किसी भी वीडियो,फोटो एवं सेल्फी को सोशल मीडिया पर अपलोड न किया जाए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों तथा उलेमाओं से अपने–अपने स्तर से ही युवाओं ...

मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरूद्ध दिलाई शपथ

Image
रूद्रपुर 26 जून 2023- अन्तराष्ट्रीय नशा विरोधक दिवस एवं विश्व ड्रग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में नशे केे विरूद्ध शपथ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन प्रांगण में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरूद्ध शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नशे से मानव शरीर तथा परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर को लगातार खोखला करता रहेता है, जिस कारण व्यक्ति, अकाल ही मृत्य को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति विशेषकर युवाओं में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक की भॉति स्वंय नशे से दूर रहते हुए समाज को भी नशे से बचाने का प्रयास करना चाहिए एवं जागरूक करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी राज्य को 2025 तक नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान परियोजना...

ई चौपाल के माध्यम से अपर जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

Image
रूद्रपुर 24 जून 2023- अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने शनिवार को ई-चैपाल के माध्यम से नानकमत्ता के ग्राम ओदली की समस्याएं सुनी। ई-चैपाल मे कुल 15 समस्याएं दर्ज हुई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। सर्वाधिक समस्याएं, विद्युत, सीसी रोड, पानी से सम्बन्धित थीं। प्रमुख समस्याओं में सुनीता देवी ने सिंचाई के लिये निःशुल्क विद्युत लाईन लगाने, रामपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह ने विद्युत ट्रांसफार्म की क्षमता बढ़ाने की मांग रखी जिसपर अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौके का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चत करें। सूरज कुमार ने टूटी सड़क को ठीक करने की मांग पर अपर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में बरसात के सीजन को देखते हुये मरम्मत करें। राकेश सिंह, रंजीत सिंह, रविन्द्र कुमार, राजकुमार, मान सिंह ने सीसी मार्ग निर्माण करने की मांग पर अपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम सभा की बैठक कराकर प्रस्ताव बनाकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। विरेन्द्र सिंह ने जल जीवन मिशन...

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत उधमसिंहनगर पुलिस ने चलाया विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान।*

Image
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु जनपद में वृहद स्तर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्रीमती अनुषा बड़ोला* के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत आज उधमसिंहनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उनके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान बाजार व टैक्सी स्टैण्ड पर जाकर वाहन चालकों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई तथा नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री डी0 एजिक्शन नम्बर- 14446 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर- 112, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को नशा मुक्ति सम्बन्धी शपथ दिलाई गई...

गुणवत्तायुक्त समय पर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें: सचिव पाण्डेय

Image
रूद्रपुर 23 जून 2023- सचिव लोक निर्माण, औद्योगिक विकास, औ0वि0 (खनन), आयुष एवं आयुष विभाग डॉ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने कलेक्टेªट सभागार में लोक निर्माण विभाग के राज्य सैक्टर तथा एनएच/एनएचएआई द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कार्यदायी संस्थान के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जो भी सड़क के निर्माण कार्य किये जा रहे है उसे गुणवत्तायुक्त समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जिन सड़क की ज्यादा जरूरत है उसको प्राथमिता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करान सुनिश्चित करें। उन्होने कार्यदायी संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल गयी है उनकी टेण्डर प्रक्रिया आदि को तीन माह के भीतर पूर्ण करते हुये बरसात के बाद निर्माण कार्य प्रारम्भ कर समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अन्य प्रदेशों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों को लगना चाहिये कि हमारे प्रदेश की सड़कें अच्छी व गुणव...

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान किया जाएगा आम जनता को जागरूक

Image
रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिन कुमार पाठक के द्वारा बताया गया कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में 21जून से 21जुलाई 2023 तक एक माह के लिए मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों का महत्व एवं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान 21जून से 21जुलाई 2023 तक "मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों का महत्व" तथा "वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण" के उद्देश्य के साथ जनपद ऊधम सिंह नगर में न्यायालय परिसरों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में समस्त स्कूलों / कॉलेजों में समस्त सरकारी कार्यालयों में एवं अन्य उपर्युक्त स्थानों में उक्त अभियान चलाया जायेगा जिसमें वन विभाग / उद्यान विभाग के सहयोग से जगह-जगह औषधीय एवं फलीय पौधों का वृक्षारोपण कर उनकी प्रभावी देखभाल की जायेगी। विभिन्न स्कूलों में जागरूकता रैली निकाली जायेगी, जिसका उद्देश्य वृक्षारोपण के महत्व एवं ...